Sat, Nov 21
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

वाराणसी में वोटर लिस्ट पर निर्वाचन आयुक्त की सख्ती, युवाओं-महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

By Ashutosh Kumar Sharma·21 Nov 2026 09:51 PM (IST)
0
वाराणसी में वोटर लिस्ट पर निर्वाचन आयुक्त की सख्ती, युवाओं-महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

वाराणसी। मतदाता सूची में गड़बड़ी और पात्र लोगों के नाम छूटने की गुंजाइश खत्म करने के लिए निर्वाचन आयोग ने वाराणसी में अधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने शनिवार को कमिश्नरी सभागार में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने खासतौर पर युवा और महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया।

कॉलेजों से कोचिंग संस्थानों तक पहुंचेंगे निर्वाचन अधिकारी

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और छात्रावासों में विशेष कैंप लगाए जाएं। भर्ती रैलियों में भी युवाओं से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। मतदाता जागरूकता के लिए सिनेमा हॉल में विज्ञापन प्रदर्शित कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग पंजीकरण के प्रति जागरूक हों।

महिला वोटरों की संख्या बढ़ाने के लिए SHG का सहारा

बैठक में जेंडर रेशियो की समीक्षा के दौरान महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। निर्वाचन आयुक्त ने कम जेंडर रेशियो वाले क्षेत्रों में अभियान चलाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण कराने को कहा। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं मतदाता सूची में शामिल हो सकें।

एक बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं

निर्वाचन आयुक्त ने बूथवार मतदाताओं की संख्या की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। फार्म-8 के माध्यम से होने वाले संशोधन कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने को भी कहा।

उन्होंने बीएलओ की भूमिका को अहम बताते हुए मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने में पूरी जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील बूथों के चिन्हीकरण और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की भी जानकारी ली।

चुनावी ड्यूटी से पहले कार्मिकों की होगी बेहतर ट्रेनिंग

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में प्रशिक्षित मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। मतदान केंद्रों पर कार्मिकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी पहले से सुनिश्चित करने को कहा।

तीन शिक्षण संस्थानों के बूथों का किया निरीक्षण

समीक्षा बैठक से पहले निर्वाचन आयुक्त विवेक जोशी ने संपूर्णानंद, राजकीय क्वींस कॉलेज और मॉडल प्राइमरी स्कूल, कैंटोनमेंट पहुंचकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया और नए मतदाताओं के भरे गए फार्म देखे। इस दौरान युवा मतदाताओं से बातचीत कर पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी भी ली।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विधानसभा क्षेत्रवार ईपी रेशियो, जेंडर रेशियो और निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार और सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

18 Nov 2026

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

18 Nov 2026

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

18 Nov 2026

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

19 Nov 2026

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

18 Nov 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट