क्रू लॉबी वाराणसी में सेफ्टी सेमिनार, ट्रेन पार्टिंग की घटनाओं पर विशेष काउंसलिंग

लोको की संरक्षा जांच और नियमों के पालन पर जोर, सुरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेल संचालन की संरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से क्रू लॉबी, वाराणसी में सेफ्टी सेमिनार आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता और मंडल विद्युत इंजीनियर (ओपी) नीतीश शुक्ला की मौजूदगी में हुए सेमिनार में मुख्य क्रू नियंत्रक, मुख्य लोको निरीक्षक, लोको पायलट, लोको शंटर, सहायक लोको पायलट और अन्य रनिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया।
ट्रेन पार्टिंग की घटनाओं पर विशेष काउंसलिंग
सेमिनार में लोको पायलटों को ट्रेन पार्टिंग जैसी परिस्थितियों में निर्धारित संरक्षा प्रक्रियाओं और आवश्यक कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ऐसी परिस्थितियों में नियमों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने पर जोर दिया गया।
लोको की संरक्षा जांच के निर्देश
लोको का चार्ज लेते समय यदि किसी कारणवश ‘कैटल रन ओवर’ की घटना हुई हो तो उसका विवरण लॉगबुक में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा लोको की अंडर-सेफ्टी फिटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की समुचित जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
सुरक्षित रेल संचालन पर फोकस
सेमिनार में रनिंग स्टाफ को संरक्षा नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्णमयी दर्शन की तैयारी तेज, 5 दिन तक रात 11:15 बजे तक खुलेंगे कपाट; सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी

दीपावली पर स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण को मिला सम्मान, मंडल महिला कल्याण संगठन ने 50 संविदा कर्मियों को किया सम्मानित

मिट्टी की घटती ताकत पर कृषि विभाग की चिंता, रबी गोष्ठी में प्रमुख सचिव बोले- खाद का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल रोके किसान

रेलवे स्टेशनों पर खाने की बर्बादी रोकने की मुहिम, वाराणसी मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर चला जागरूकता अभियान
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).