Fri, Nov 6
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।

धनतेरस पर सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, बाजारों से मंदिर तक पैदल गश्त; थानों की 80% फोर्स को सड़क पर रहने का आदेश

By Ashutosh Kumar Sharma·06 Nov 2026 10:14 PM (IST)
0
धनतेरस पर सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, बाजारों से मंदिर तक पैदल गश्त; थानों की 80% फोर्स को सड़क पर रहने का आदेश

वाराणसी। धनतेरस पर काशी के बाजारों में उमड़ी भीड़ और सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने खुद मोर्चा संभाला। शुक्रवार, 6 नवंबर को उन्होंने मंडुवाडीह से महमूरगंज, सिगरा होते हुए रथयात्रा तक पैदल गश्त कर यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बड़े शोरूम, मॉल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को अपने यहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर जाम रोकने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सड़कों पर यातायात सुचारु रखना केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक थाने की उपलब्ध पुलिस फोर्स का कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा सड़क, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्यूटी करता दिखाई देना चाहिए।

मंडुवाडीह से रथयात्रा तक हालात का लिया जायजा

पुलिस कमिश्नर ने मंडुवाडीह चौराहा, महमूरगंज, सिगरा और रथयात्रा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों और शोरूम के सामने ग्राहकों के वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से पैदा हो रहे यातायात अवरोधों पर ध्यान दिया गया।

उन्होंने प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिया कि ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क कराया जाए। प्रतिष्ठानों की पार्किंग क्षमता का आकलन कर वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थल भरने पर वाहन चालकों को नजदीकी दूसरे पार्किंग स्थलों की ओर भेजा जाए, ताकि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण या जाम की स्थिति न बने।

थानों की 80 प्रतिशत फोर्स बाजारों में रहेगी तैनात

त्योहार के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने की उपलब्ध पुलिस फोर्स का कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा सड़कों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहे।

मंडुवाडीह, महमूरगंज, सिगरा और रथयात्रा समेत जाम की आशंका वाले स्थानों पर स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस आपसी समन्वय से काम करें। भीड़ और वाहनों के दबाव के अनुसार पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने तथा जरूरत पड़ने पर यातायात डायवर्जन लागू करने को भी कहा गया।

गलत दिशा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए प्रमुख रास्ते बाधामुक्त रखने पर भी जोर दिया गया।

मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण

बाजारों के बाद पुलिस कमिश्नर ने मां अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने मैदागिन से रामापुरा चौराहे तक पैदल गश्त की और मंदिर परिसर तथा आसपास के रास्तों का निरीक्षण किया।

मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट 6 से 10 नवंबर 2026 तक पांच दिनों के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए हैं। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 11:15 बजे तक दर्शन की व्यवस्था है। पुलिस कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और दर्शन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज से भी मुलाकात कर सुरक्षा और दर्शन प्रबंधन पर चर्चा की।

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी, महिला पुलिस बल भी रहेगा तैनात

मंदिर क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने प्रभावी बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास के लिए निर्धारित एकल मार्ग व्यवस्था का पालन कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने के साथ बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों को विशेष सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। भीड़ के दबाव और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर भी जोर दिया गया।

श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने को कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक संबोधित करने और जरूरत पड़ने पर सहयोग देने के निर्देश दिए। जेबकतरों, अराजक तत्वों और श्रद्धालुओं को परेशान करने वालों पर विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया।

सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर समस्याओं का मौके पर समाधान कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

03 Nov 2026

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

06 Nov 2026

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

05 Nov 2026

कुंडा में कथा से पहले सियासी टकराव, राजा भैया के आयोजन पर अखिलेश ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

03 Nov 2026

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

04 Nov 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

04 Nov 2026

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

03 Nov 2026

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान