नगर आयुक्त का सख्त संदेश- काम में लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय! स्वच्छता से पेयजल तक सभी विभागों को समयसीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

वाराणसी। काशी की सफाई व्यवस्था, पेयजल और सीवर व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारि ने स्पष्ट कर दिया है कि नगर निगम के कामकाज में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि विकास और जनसुविधा से जुड़े कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सीवर, स्ट्रीट लाइट, संपत्ति कर और पेंशन से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
कूड़ा प्रबंधन से लेकर घाटों की सफाई तक बनेगी कार्ययोजना
बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें मैकेनिकल स्वीपिंग, आरआरआर, वेस्ट टू वंडर, एमआरएफ प्लांट और पुराने कचरे के निस्तारण की जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने एमआरएफ प्लांट के लिए जमीन चयन की प्रक्रिया तेज करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित किया।
उन्होंने घाटों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डस्टबिन और घाटों पर जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखवाने का सुझाव दिया। पक्के महाल की गलियों में कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने और जांच के बाद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नियमित निगरानी और ठोस रणनीति बनाने पर भी जोर दिया।
बोगस डिमांड पर जोनल अधिकारियों की जवाबदेही
संपत्ति कर और राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को बोगस डिमांड से जुड़े मामलों की जांच कर उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया। करेत्तर विभाग के सभी मदों की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने को कहा गया। परिवहन विभाग की ओर से अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने विभागवार संचालित वाहनों का विवरण प्रस्तुत किया।
22 वार्डों में पेयजल और सीवर कार्यों की समीक्षा
पेयजल और सीवर व्यवस्था को लेकर जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह तथा जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर कमल सिंह ने 22 वार्डों में चल रहे कार्यों की प्रगति बताई। बैठक में ओवरहेड टैंक (OHT) निर्माण, भूमि विवाद, रामनगर पेयजल परियोजना, 1132 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, एसटीपी और पंपिंग स्टेशनों की स्थिति पर चर्चा हुई। वरुणा इंटरसेप्टर की डीपीआर शासन को भेजे जाने की जानकारी भी दी गई।
नगर आयुक्त ने कहा कि जिन स्थानों पर निर्माण के लिए एनओसी मिल चुकी है, वहां ओवरहेड टैंक का काम जल्द शुरू कराया जाए। जहां ट्यूबवेल की व्यवस्था प्रस्तावित है, वहां भी कार्य में देरी न हो। जल निगम को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और शिकायतें बढ़ने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।
चितईपुर में जलभराव और मणिकर्णिका घाट की मरम्मत पर निर्देश
शहर में जलभराव की समस्या को लेकर चितईपुर के मुख्य मार्ग और कॉलोनियों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने स्वीकृत परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। साथ ही घाटों पर पानी का बहाव रोकने और मणिकर्णिका घाट की मरम्मत कराकर उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
88,726 स्ट्रीट लाइटों से रोशन हो रहा शहर
आलोक विभाग की समीक्षा में बताया गया कि वाराणसी में कुल 88,726 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें हेरिटेज लाइट, स्मार्ट सिटी, पार्षद कोटा और हृदय योजना के तहत लगाई गई लाइटें शामिल हैं। नगर आयुक्त ने ईईएसएल की 36 हजार लाइटों की तत्काल जांच कराने और शहर के प्रमुख स्थानों पर आकर्षक लाइटें लगाने के लिए जगह चिह्नित करने को कहा।

पेंशन और बकाया शिकायतों का तत्काल समाधान
बैठक में सीएफओ मनीष शुक्ला ने नगर निगम के बजट और आय-व्यय का मदवार विवरण प्रस्तुत किया। नगर आयुक्त ने पेंशन और अन्य बकाया भुगतान से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी निर्धारित समय में जारी करने को कहा गया, ताकि आम लोगों को निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह, दुर्गेश मिश्रा, विनोद कुमार गुप्ता, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्णचन्द्र, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, राजस्व निर्धारण अधिकारी रीता रानी विक्रम, सहायक नगर आयुक्त इन्द्र विजय, मृत्युंजय नारायण मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता, जोनल अधिकारी मुन्नालाल राम, उद्यान अधीक्षक विजय कुमार सिंह, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृत राज, जोनल स्वच्छता अधिकारी संदीप भार्गव, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, जल निगम के अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अब विभागों के कामकाज पर रहेगी नजर
नगर आयुक्त की इस समीक्षा बैठक का मुख्य संदेश साफ है कि शहर की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में देरी और लापरवाही पर प्रशासन जवाबदेही तय करेगा। सफाई, पेयजल, सीवर, जलभराव और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से जूझ रहे शहरवासियों को इन निर्देशों के धरातल पर लागू होने का इंतजार रहेगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रेलवे पेंशनरों के लिए बड़ी पहल, वाराणसी मंडल में लगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर; 14 पहुंचे, तीन का मौके पर बना DLC

28 नवंबर से शुरू होगा काशी तमिल संगमम 5.0

देव दीपावली की भीड़ में पर्यटकों को लूटने की तैयारी! वाराणसी में आंध्र प्रदेश के 14 आरोपी गिरफ्तार, 57,960 रुपये बरामद

विधायक सुशील सिंह के काफिले में मौत बनकर घुसी स्कॉर्पियो! दो फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, एक युवक गंभीर; हादसे पर विधायक ने जताया शक
टॉप रीड्स

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).