समपार फाटकों और स्कूलों में चला रेलवे संरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों को दिए सुरक्षा के टिप्स

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने बनारस-प्रयागराज रेलखंड पर विभिन्न समपार फाटकों और आसपास के विद्यालयों में संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित अभियान का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं और स्कूली बच्चों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
स्कूलों में लगी ‘शिक्षा अदालत’
रामनाथपुर-झूंसी, रामनाथपुर, हंडियाखास-रामनाथपुर और ज्ञानपुर-माधोसिंह रेलखंड के विभिन्न समपार फाटकों के साथ रामसंजीवन इंटर कॉलेज, माध्यमिक विद्यालय माधोसिंह और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनाथपुर में ‘शिक्षा अदालत’ का आयोजन किया गया।
बच्चों को बताया गया कि रेलवे ट्रैक को अनधिकृत स्थानों से पार न करें और केवल अधिकृत रेलवे फाटक या फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें। बंद फाटक के नीचे से निकलकर ट्रैक पार न करने और गेटमैन पर फाटक खोलने के लिए दबाव नहीं डालने की भी जानकारी दी गई।
रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी की दी जानकारी
अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों के पास सावधानी बरतने तथा रेलवे ट्रैक और विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया।
संरक्षा विभाग के कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर अभियान में सहयोग किया।
बच्चों को बांटी गईं संरक्षा सामग्री
अभियान के दौरान रेलवे लाइन के किनारे स्थित विद्यालयों के बच्चों को जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। इसमें 1000 संरक्षा डायरी, 1500 संरक्षा बैग/झोला और 2000 पम्पलेट शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

छठ पर बलिया स्टेशन में सुरक्षा का सख्त पहरा, 24 घंटे कंट्रोल रूम से होगी भीड़ की निगरानी

अब सिर्फ घर नहीं संभाल रहीं महिलाएं, संपत्ति की भी बन रहीं मालकिन; यूपी के रजिस्ट्री आंकड़ों ने दिखाई नई तस्वीर

अस्पताल के कचरे से संक्रमण रोकने की पहल, वाराणसी मंडल चिकित्सालय में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर हुआ जागरूकता सेमिनार

दीपावली पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का संदेश, बोले- हर घर में खुशहाली और आरोग्य का दीप जले
टॉप रीड्स

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

कैंसर के इलाज में बड़ी राहत: ₹40,421 की दवा अब ₹2,720 में, 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर घटे दाम; मरीजों को ₹3,502 करोड़ की बचत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).