वाराणसी रेल मंडल के 13 स्टेशनों पर स्वच्छता महाअभियान, नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को किया जागरूक

वाराणसी । रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में पूर्वोत्तर रेलवे (NER), वाराणसी मंडल पर स्वच्छता और जन जागरूकता का महाअभियान जारी है। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) अनुभव पाठक के नेतृत्व में 01 से 15 अक्टूबर, 2026 तक 'स्वच्छता पखवाड़ा-2026' एवं 'स्पेशल कैंपेन 6.0' का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज, 08 अक्टूबर 2026 को वाराणसी मंडल के 13 प्रमुख स्टेशनों पर स्वास्थ्य निरीक्षकों, रेलवे कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों द्वारा बड़े स्तर पर स्वच्छता गतिविधियों का संचालन किया गया।
इन 13 स्टेशनों पर चला महाअभियान
आज मंडल के जिन प्रमुख स्टेशनों पर विशेष फोकस रहा, उनमें शामिल हैं:
• आजमगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी जंक्शन, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ, बेलथारा रोड, सलेमपुर और प्रयागराज रामबाग।
नुक्कड़ नाटक और रैलियों के जरिए 'स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत' का संदेश
अभियान के दौरान यात्रियों और आमजन को जागरूक करने के लिए स्टेशनों पर स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में कर्मचारियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी नारे, पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही, स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक का जीवंत मंचन किया गया, जिसके माध्यम से यात्रियों और रेल कर्मियों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए इस मुहिम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
स्थानीय निकायों के सहयोग से ट्रैक और कॉलोनियों की सफाई
इस अभियान के तहत शहरी स्थानीय निकायों (नगर निकायों) के सहयोग से स्टेशनों से सटे रेलवे ट्रैक के किनारे और आसपास के क्षेत्रों से कचरा हटाकर गहन सफाई कराई गई। यात्रियों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से डस्टबिन के पास विशेष जागरूकता साइनबोर्ड लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, रेलवे कॉलोनियों और अन्य रेल प्रतिष्ठानों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
प्लास्टिक मुक्त रेलवे के लिए जनउद्घोषणा प्रणाली से अपील
स्टेशनों और ट्रेनों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम (जनउद्घोषणा प्रणाली) के माध्यम से लगातार स्वच्छता संबंधी घोषणाएं की जा रही हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की विशेष अपील की है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे कचरा हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में भारतीय रेल का सहयोग करें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वंदे भारत और विकसित भारत की थीम पर प्रतियोगिताएं, वाराणसी के चार स्कूलों में 716 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

वाराणसी के नदेसर में 15 नवंबर तक तैयार होगा स्पोर्ट्स एरीना, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

सारनाथ में तिब्बत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रो. एस. रिनंपोछे ने की धमेख स्तूप की परिक्रमा, विश्व शांति की कामना से की पूजा

नई दिल्ली का सफर होगा और आरामदायक, वाराणसी से चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; आधुनिक सुरक्षा फीचर होंगे खास
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).