OTS के बाद बकाएदारों पर कार्रवाई की तैयारी, 15 नवंबर तक पंजीकरण का आखिरी मौका

वाराणसी। नगर निगम के बकाया गृहकर को लेकर अब सख्ती की तैयारी है। एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत 15 नवंबर तक पंजीकरण नहीं कराने वाले बकाएदार भवन स्वामियों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। नगर निगम के अनुसार निर्धारित समय सीमा के बाद बकाया कर की वसूली के लिए कुर्की समेत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
97,872 भवनों पर 298 करोड़ रुपये बकाया
नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर के 97,872 भवनों पर ब्याज और सरचार्ज समेत करीब 298 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। इसमें लगभग 86 करोड़ रुपये सरचार्ज के रूप में शामिल हैं। OTS के तहत पात्र बकाएदारों को सरचार्ज में राहत का प्रावधान किया गया है।
अब तक 2,476 भवन स्वामियों ने जमा किया कर
नगर निगम के अनुसार OTS के तहत अब तक 6,810 भवन स्वामियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 2,476 भवन स्वामियों ने करीब 3.96 करोड़ रुपये का कर जमा किया है। नगर निगम की ओर से शेष बकाएदारों को योजना का लाभ लेने के लिए लगातार सूचना और रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं।

15 नवंबर तक पंजीकरण, 31 दिसंबर तक भुगतान
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार OTS का लाभ लेने के लिए 15 नवंबर तक पंजीकरण कराना जरूरी है। पंजीकरण कराने वाले भवन स्वामी 31 दिसंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत बकाया कर जमा कर योजना का लाभ ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर के बाद पंजीकरण नहीं कराने वाले भवन स्वामियों को योजना के तहत मिलने वाली छूट का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में मूल बकाये के साथ लागू सरचार्ज की वसूली की जाएगी।
समय सीमा के बाद कुर्की की कार्रवाई
नगर आयुक्त ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कर जमा नहीं करने वाले बकाएदारों के खिलाफ नियमानुसार संपत्ति कुर्की और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है। नगर निगम की ओर से एसएमएस और फोन कॉल के माध्यम से भी बकाएदारों को समय सीमा की जानकारी दी जा रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

डीडीयू मंडल में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, छह माह में रेल दुर्घटना के सभी प्रमुख मामले शून्य

वाराणसी मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला गहन सफाई अभियान

अस्सी घाट पर 9.84 करोड़ की मैकेनाइज्ड पार्किंग, जाम से राहत की तैयारी

डीआरएम आशीष जैन ने गाजीपुर सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).