Thu, Nov 26
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।

संप्रभुता किसी परिवार या जाति में नहीं,आम नागरिक में निहित- योगी

By Syed Fiza Khatoon·26 Nov 2026 03:53 PM (IST)
0
संप्रभुता किसी परिवार या जाति में नहीं,आम नागरिक में निहित- योगी

संविधान गौरव दिवस पर विपक्ष पर साधा निशाना, 3,955 महापुरुष स्मारक स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिक में निहित है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ देश और लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व भी सौंपा है। संविधान के नाम पर भ्रम फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को लोकभवन में आयोजित संविधान गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान बिना जाति, धर्म, क्षेत्र और लिंग के भेदभाव के प्रत्येक वयस्क नागरिक को पहले दिन से मतदान का अधिकार देता है। संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग संविधान को लेकर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने पहला संविधान संशोधन प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित करने के लिए किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयास किए गए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की उपेक्षा करने और सपा सरकार पर उनके नाम से जुड़े संस्थानों का नाम बदलने का आरोप भी लगाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज और विधि का शासन ही विकास की गारंटी है।

वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अपराध, माफियाराज, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का माहौल था। गरीबों को राशन, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिल पा रही थी। वर्तमान सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश में 3,955 महापुरुष प्रतिमा स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 4,030 स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई, विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

योगी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर, संत रविदास, संत कबीर और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों का सम्मान सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विरासत के सम्मान के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने नागरिकों से संविधान की प्रस्तावना, मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, असीम अरुण, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने संविधान आधारित वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया गया।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

25 Nov 2026

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

24 Nov 2026

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

24 Nov 2026

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

24 Nov 2026

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

26 Nov 2026

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

23 Nov 2026

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

23 Nov 2026

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

23 Nov 2026

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए