प्रदूषण से राहत और सफर आसान, लखनऊ में उतरेंगी 300 नई इलेक्ट्रिक बसें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की तैयारी है। शहरवासियों को जल्द ही 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। खास बात यह है कि ये आधुनिक ई-बसें एक बार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेंगी। इससे यात्रियों को बार-बार बसों की बैटरी खत्म होने और रास्ते में चार्जिंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
दो अलग-अलग आकार की होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें
नई योजना के तहत लखनऊ को कुल 300 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इनमें 9 मीटर लंबाई वाली 100 बसें और 12 मीटर लंबाई वाली 200 बसें शामिल होंगी। इन बसों की दूरी तय करने की क्षमता भी अलग-अलग होगी। 9 मीटर की बस एक बार चार्ज होने पर करीब 180 किलोमीटर चलेगी, जबकि 12 मीटर की बस 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी।
नगरीय परिवहन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अजीत सिंह के मुताबिक, नई बसों की आपूर्ति नए साल के आसपास होने की उम्मीद है। बसें मिलने के बाद निर्धारित मार्गों पर इनका संचालन शुरू कराया जाएगा।
अभी 115 इलेक्ट्रिक बसों से चल रहा काम
फिलहाल लखनऊ में 115 इलेक्ट्रिक सिटी बसें संचालित हो रही हैं। इनमें कुछ बसें एक बार चार्ज होने पर करीब 80 किलोमीटर और कुछ 120 किलोमीटर तक चलती हैं। ऐसे में शहर में ट्रैफिक जाम या रूट डायवर्जन होने पर बसों की बैटरी खत्म होने की समस्या सामने आती है।
नई बसों की अधिक रेंज से इस परेशानी में कमी आने की उम्मीद है। यात्रियों को भी पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक और भरोसेमंद परिवहन सेवा मिल सकेगी।
14 नए रूटों पर भी चलेंगी बसें
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने शहर में 14 नए रूटों को चिह्नित किया है। इन मार्गों पर बसों की संख्या भी निर्धारित की जा चुकी है। नई इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता के बाद इन रूटों पर संचालन शुरू किया जाएगा।
फिलहाल शहर में बालागंज से विराजखंड, दुबग्गा से मोहनलालगंज, घंटाघर से नैमिषारण्य, स्कूटर इंडिया से अवध बस स्टेशन, एयरपोर्ट से अवध बस स्टेशन कमता, राजाजीपुरम से बीबीडी और मुंशी पुलिया से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी समेत नौ मार्गों पर सिटी बसें संचालित हो रही हैं।
प्रदूषण कम करने के साथ यात्रियों को मिलेगी राहत
दरअसल, लखनऊ में पहले संचालित होने वाली 250 सीएनजी बसें अपनी 15 वर्ष की निर्धारित आयु पूरी कर चुकी हैं और उन्हें सेवा से हटाया जा चुका है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाना जरूरी हो गया है।
नई ई-बसों के संचालन से शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बेहतर होगी।
इस पहल से लखनऊ की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ यात्रियों को आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल सफर उपलब्ध कराने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह धुंध और हल्के कोहरे से बढ़ी ठंड; गोमतीनगर की हवा सबसे खराब

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

यूपी में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, होली पर लगातार 3 दिन का मौका; रविवार को पड़ेंगी ये 4 छुट्टियां

यूपी में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा करेंगे प्रेसवार्ता
टॉप रीड्स

पहले यज्ञ में राक्षस-दैत्य डालते थे हड्डियां, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट से होता है विरोध: धीरेंद्र शास्त्री का बयान चर्चा में

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).