प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक स्टार्टअप्स की कमान महिलाओं के हाथ : योगी

महिला कार्यबल की भागीदारी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत के पार पहुंचने का दावा, नवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने गिनाईं महिला सशक्तीकरण की योजनाएं
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। महिला कार्यबल की भागीदारी भी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे महिलाओं के बढ़ते विश्वास और रोजगार के अवसरों में विस्तार का संकेत बताया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश को ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ बनाने के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित और अवसरों से युक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में प्रयास किए गए हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर से बाहर निकलना चुनौती माना जाता था, वे अब नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं।
स्वास्थ्य से आर्थिक सुरक्षा तक योजनाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सशक्तीकरण के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान के माध्यम से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर काम किया जा रहा है।वहीं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और सेफ सिटी जैसी पहलों का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा तथा बालिकाओं की शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करना है।
रोजगार और आवागमन की सुविधाओं पर भी ध्यान
मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से महिलाओं की शिक्षा, आवागमन, सुरक्षित आवास और आत्मनिर्भरता के अवसरों को विस्तार देने की दिशा में काम किया जा रहा है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना के अनुरूप महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य से जोड़ते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले,अनुराग श्रीवास्तव बने कृषि उत्पादन आयुक्त,झांसी को मिला नया मंडलायुक्त

यूपी के 19 संभागीय परिवहन कार्यालयों में लगा परिवहन मेला, 6.30 करोड़ रुपये का टैक्स जमा

चिराग पासवान के जन्मदिन पर लखनऊ में हेलमेट वितरण, लोजपा (रामविलास) ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस






Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).