Mon, Nov 16
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री ए.के. शर्मा ने किया नमन, सफाई मित्रों को किया सम्मानित

By News Desk·26 Oct 2026 09:12 PM (IST)
0
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री ए.के. शर्मा ने किया नमन, सफाई मित्रों को किया सम्मानित

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने नगरीय निकाय निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि जी को नमन किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद तथा सचिव एवं निदेशक अनुज कुमार झा भी मौजूद रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी प्रासंगिक: ए.के. शर्मा

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने ज्ञान, तप और रचनाओं के माध्यम से भारतीय समाज को संस्कारों की अमूल्य विरासत दी। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर मर्यादा, नैतिकता और सदाचार का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को बेहतर बनाने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समरसता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

स्वच्छ शहरों के निर्माण में सफाई मित्रों की अहम भूमिका

सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल पाता है। सफाई मित्र केवल सफाई व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं।

मंत्री ने सफाई मित्रों से इसी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कार्य को जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके श्रम का सम्मान करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ा रहे सफाई मित्र

ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर स्वच्छता को जनांदोलन का स्वरूप दिया। इस अभियान को सफल बनाने में सफाई मित्रों की भूमिका अहम है। उनके योगदान के बिना स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और व्यवस्थित शहर विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लखनऊ में प्रतिदिन निकलता है करीब 2,100 टन कचरा

मंत्री ने लखनऊ की स्वच्छता संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने वायु गुणवत्ता के क्षेत्र में भी शहर की उपलब्धि का जिक्र किया। उनके अनुसार, ये उपलब्धियां नगर निगम, सफाई मित्रों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में प्रतिदिन लगभग 2,100 टन कचरा निकलता है। इसके वैज्ञानिक प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण के साथ कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा वायु प्रदूषण कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद और निदेशक अनुज कुमार झा ने भी महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, आदर्शों और नैतिक मूल्यों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

15 Nov 2026

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

13 Nov 2026

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

13 Nov 2026

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

13 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

15 Nov 2026

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

12 Nov 2026

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

13 Nov 2026

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?

12 Nov 2026

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!