चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में देरी पर नगर निगम कर्मचारी संघ नाराज, ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग

पोर्टल की तकनीकी खामियों से अटके कर्मचारियों के मेडिकल बिल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स को हो रही परेशानी
लखनऊ। नगर निगम के कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। संघ ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर लंबित चिकित्सा दावों का तत्काल निस्तारण करने और ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह सक्षम होने तक पूर्व की ऑफलाइन प्रक्रिया बहाल रखने की मांग की है।
संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-6 द्वारा 9 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण के लिए जनहित स्वास्थ्य पोर्टल और मानव संपदा (eHRMS) पोर्टल का एकीकरण कर ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि, इस व्यवस्था के क्रियान्वयन में कई व्यावहारिक और तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के लगभग 80 से 85 प्रतिशत सफाई कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कम पढ़े-लिखे हैं। उनके पास ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी और संसाधन भी पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में बिना समुचित प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के डिजिटल व्यवस्था लागू किए जाने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राजेश सिंह के मुताबिक, जनहित स्वास्थ्य पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय तकनीकी त्रुटियां सामने आ रही हैं। वहीं, मानव संपदा पोर्टल पर कई कर्मचारियों का पंजीकरण और एकीकृत सेवा विवरण उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सा प्रतिपूर्ति के आवेदन स्वीकार नहीं हो पा रहे हैं। इसका सीधा असर गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके आश्रितों पर पड़ रहा है। चिकित्सा खर्च की प्रतिपूर्ति नहीं मिलने से ऐसे परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।
संघ ने नगर निगम प्रशासन पर पर्याप्त तैयारियों के बिना ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों को न तो आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया और न ही तकनीकी सहायता के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई गई। स्थानीय निकायों में शासनादेश के सुचारु क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों का अभाव भी समस्या को बढ़ा रहा है।
संघ की प्रमुख मांगें
संघ ने मांग की है कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के सभी पुराने लंबित दावों का तत्काल निस्तारण कर भुगतान जारी किया जाए। ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह सक्षम होने तक पूर्व की ऑफलाइन प्रक्रिया से आवेदन स्वीकार किए जाएं। इसके साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने और एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की व्यवस्था की जाए।
संघ ने मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का पंजीकरण एवं सेवा विवरण पूरा कराने तथा दोनों पोर्टलों का सुचारु एकीकरण सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है।
संघ ने नगर निगम प्रशासन और शासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि तकनीकी खामियों का खामियाजा कर्मचारियों और उनके परिवारों को नहीं भुगतना चाहिए। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को राहत देने के लिए लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी की फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं को मिलेंगे 28 नए विशेषज्ञ, सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, योगी सरकार का सख्त संदेश

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

लखनऊ में भाजपा की बड़ी पदयात्रा आज, शिवराज सिंह चौहान समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).