लखनऊ में छात्राओं को पॉक्सो कानून की जानकारी, न्यायिक अधिकारियों ने समझाया ‘गुड टच-बैड टच’ का अंतर

गोमतीनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता शिविर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भी दी जानकारी
लखनऊ। बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोमतीनगर में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित शिविर में छात्राओं को पॉक्सो और बच्चों को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने की। इस दौरान सचिव संतोष कुमार, विशेष कार्याधिकारी विनय सिंह, उप सचिव शालिन मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम नौटियाल समेत शिक्षिकाएं और पराविधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया।

बच्चों को बताया ‘गुड टच और बैड टच’ का अंतर
डॉ. मनु कालिया ने छात्राओं को सरल भाषा में गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी ऐसी स्थिति में, जिसमें बच्चा असहज या असुरक्षित महसूस करे, उसे चुप नहीं रहना चाहिए। छात्राओं को अपने माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को बिना डर और संकोच के घटना की जानकारी देने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा कि जागरूकता का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा को लेकर समझ बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग और आत्मविश्वासी बनाना है।
पॉक्सो कानून के प्रमुख प्रावधानों की दी जानकारी
विशेष कार्याधिकारी विनय सिंह ने पॉक्सो के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी व्यवस्थाओं और कानून का उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।
वहीं, सचिव संतोष कुमार ने कहा कि बच्चों को कानून की बुनियादी जानकारी होना जरूरी है। जागरूकता के अभाव में कई बार बच्चे शोषण का शिकार होने के बाद भी डर या संकोच के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं दे पाते। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सहायता लेने के लिए प्रेरित करने में मददगार हैं।

1098 हेल्पलाइन की भी दी जानकारी
शिविर में छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जरूरत पड़ने पर सहायता और संरक्षण के लिए संबंधित हेल्पलाइन व कानूनी सहायता तंत्र का उपयोग किया जा सकता है।
छात्राओं ने पूछे सवाल, अधिकारियों ने दिए जवाब
कार्यक्रम के संवाद सत्र में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने पॉक्सो कानून से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। न्यायिक अधिकारियों ने उनके प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी।
डॉ. मनु कालिया ने अपने अनुभव साझा करने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों का उल्लेख किया और छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने विद्यालय की प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं से अपील की कि वे बच्चों को इस संवेदनशील विषय के प्रति लगातार जागरूक करें, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित समाज के निर्माण में सभी की प्रभावी भूमिका हो सके।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

आठों जोनों में सफाई मित्रों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट वितरित

परिवहन विभाग में बड़ी कार्रवाई : प्रयागराज के PTO रणवीर सिंह चौहान निलंबित

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त, पहचानें उनकी साजिश : CM योगी
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).