बेरोजगारी के खिलाफ Gen-Z का अनोखा आंदोलन, लखनऊ के मड़ियांव मेला मैदान में युवाओं ने डाला डेरा

नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं का ऐलान—ठोस समाधान तक घर नहीं लौटेंगे
लखनऊ। बेरोजगारी की समस्या को लेकर राजधानी लखनऊ में Gen-Z युवाओं के एक समूह का अनोखा विरोध सामने आया है। मड़ियांव मेला मैदान में कई युवतियों समेत बेरोजगार युवाओं ने डेरा डालकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि शिक्षा पूरी करने के बावजूद रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण उन्हें लगातार आर्थिक और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
https://x.com/visuallive_in/status/2102777010162647343?s=20
आंदोलन में शामिल युवाओं का कहना है कि उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी पाने की उम्मीद की थी, लेकिन लंबे समय तक प्रयास के बावजूद रोजगार नहीं मिलने से उनके सामने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। युवतियों का कहना है कि बेरोजगारी ने उन्हें परिवार और समाज के सामने भी मुश्किल परिस्थितियों में ला खड़ा किया है।
समाधान होने तक घर नहीं लौटेंगे
मड़ियांव मेला मैदान में जुटे युवाओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर यहां डटे रहेंगे। उनका कहना है कि जब तक बेरोजगारी की समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होती, वे घर वापस नहीं जाएंगे।

आंदोलन में शामिल युवाओं ने यह भी कहा कि उन्हें जो भोजन समाज की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा, वे उसी से गुजारा करेंगे। मदद नहीं मिली तो भूखे रहना स्वीकार करेंगे, लेकिन अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।
सोशल मीडिया और चर्चा से बढ़ी युवाओं की भीड़
इस विरोध की चर्चा आसपास के क्षेत्रों में फैलने के बाद कई बेरोजगार युवा मेला मैदान पहुंच रहे हैं। कुछ युवा आंदोलन के प्रति समर्थन जता रहे हैं, जबकि कई इसे रोजगार के मुद्दे पर युवाओं की बढ़ती बेचैनी और असंतोष की अभिव्यक्ति के रूप में देख रहे हैं।
मड़ियांव मेला मैदान में चल रहा यह आंदोलन फिलहाल बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवाओं की चिंताओं को सामने ला रहा है। प्रदर्शनकारी रोजगार के अवसर बढ़ाने और बेरोजगारी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बाढ़ प्रभावित सैंथा पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, राहत कार्यों का लिया जायजा

राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर, फैजुल्लागंज में बांटेंगे बाढ़ राहत सामग्री

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).