फैजुल्लागंज में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित, 6500 घरों में घुसा पानी

जलनिकासी के बाद भी 10 से 12 दिन चलेगा सफाई अभियान, प्रभारी मंत्री ने राहत कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश
लखनऊ। फैजुल्लागंज में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने और अतिवृष्टि से करीब 50 हजार लोग तथा 6500 घर प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को पेयजल, खाद्य सामग्री और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जलनिकासी में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंत्री को बताया कि बाढ़ का असर करीब आठ किलोमीटर क्षेत्र में है। प्रभावित इलाकों में राहत, सफाई, स्वास्थ्य सुरक्षा और अस्थायी आश्रय की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंत्री ने नगर निगम और प्रशासन की टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए राहत कार्यों में विभागीय समन्वय बनाए रखने को कहा।दूषित पानी से बचाव पर जोर
मंत्री ने प्रभावित बस्तियों में पेयजल टैंकर नियमित भेजने और लोगों को फिलहाल समर्सिबल पंप का पानी इस्तेमाल न करने की सलाह देने के निर्देश दिए। जलभराव से प्रभावित सेप्टिक टैंकों की सफाई, नालियों की सफाई, कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग कराने को भी कहा। जरूरत के अनुसार ड्रोन से छिड़काव के निर्देश दिए गए।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त को सभी उपलब्ध जल टैंकर और मोबाइल शौचालय प्रभावित क्षेत्रों में लगाने को कहा। प्रभावित घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा संक्रमण से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया।मंत्री के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकलने में करीब एक सप्ताह लग सकता है। इसके बाद भी अगले 10 से 12 दिनों तक सफाई, सैनिटाइजेशन और कीटनाशक छिड़काव जारी रखने की जरूरत होगी। उन्होंने लोगों के आवागमन के लिए रास्ते तैयार करने और भविष्य में जलभराव रोकने के लिए इंटरलॉकिंग सड़कों सहित जरूरी सुविधाओं की योजना बनाने के निर्देश दिए।

फैजुल्लागंज में दोबारा ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए नदी किनारे बंधा बनाने सहित स्थायी उपायों की संभावनाओं का आकलन कर प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा गया। क्षेत्र की कॉलोनियों के नियमितीकरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी नीति तैयार करने पर जोर दिया गया।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह भी स्थिति का संज्ञान ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने तक राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी रहेंगे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी की फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं को मिलेंगे 28 नए विशेषज्ञ, सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, योगी सरकार का सख्त संदेश

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

लखनऊ में भाजपा की बड़ी पदयात्रा आज, शिवराज सिंह चौहान समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).