MBBS के बाद सीधे बनेंगे हार्ट सर्जन, SGPGI में छह नए सुपर स्पेशियलिटी कोर्स को मंजूरी

लखनऊ। राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने संस्थान के छह सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों को मान्यता प्रदान कर दी है। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से प्रदेश और देश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। खास बात यह है कि अब MBBS के बाद सीधे छह वर्षीय एमसीएच पाठ्यक्रम के माध्यम से हार्ट सर्जन बनने का अवसर भी मिलेगा।
SGPGI में तीन वर्षीय डीएम के तीन और छह वर्षीय एमसीएच के तीन सुपर स्पेशियलिटी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें रक्त संबंधी बीमारियों, गर्भस्थ शिशु के उपचार, दर्द प्रबंधन, कैंसर, हृदय एवं छाती की सर्जरी और बच्चों के मूत्र रोगों से जुड़े विशेषज्ञ तैयार किए जाएंगे।
हेमेटोपैथोलॉजी में यूपी का पहला डीएम कोर्स
SGPGI उत्तर प्रदेश का पहला संस्थान होगा, जहां हेमेटोपैथोलॉजी में डीएम पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत डॉक्टरों को रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा। थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
गर्भस्थ शिशु के इलाज के लिए देश का पहला डीएम कोर्स
मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन में देश का पहला तीन वर्षीय डीएम पाठ्यक्रम SGPGI में शुरू होगा। इसमें गर्भ में पल रहे शिशु की बीमारियों की पहचान, जन्म से पहले जांच और भ्रूण के उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं के प्रबंधन में विशेषज्ञ तैयार होंगे।
पुराने दर्द के इलाज के लिए बनेंगे विशेषज्ञ
पेन मेडिसिन में तीन वर्षीय डीएम पाठ्यक्रम के माध्यम से लंबे समय से दर्द से परेशान मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार किए जाएंगे। इसमें दवाओं के साथ आधुनिक इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं के जरिए दर्द का प्रबंधन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कैंसर के इलाज में बढ़ेगी विशेषज्ञता
रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी में छह वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत डॉक्टरों को कैंसर की पहचान, उसकी स्टेज निर्धारित करने, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, पुनर्वास और पैलिएटिव केयर का प्रशिक्षण मिलेगा।
MBBS के बाद सीधे बन सकेंगे हार्ट सर्जन
कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (CVTS) में छह वर्षीय एमसीएच पाठ्यक्रम की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इसके तहत MBBS के बाद ही छात्र हृदय और छाती की सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके लिए पहले जनरल सर्जरी में एमएस करने की पारंपरिक प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य नहीं होगा।
बच्चों के मूत्र रोगों के विशेषज्ञ भी होंगे तैयार
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में छह वर्षीय एमसीएच पाठ्यक्रम के जरिए बच्चों के मूत्र तंत्र से जुड़ी जन्मजात और अन्य जटिल बीमारियों के उपचार के लिए विशेषज्ञ तैयार किए जाएंगे। SGPGI को देश में पहला समर्पित पीडियाट्रिक यूरोलॉजी विभाग स्थापित करने का गौरव भी प्राप्त है।
संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन के अनुसार, इन नए पाठ्यक्रमों से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा और उत्तर प्रदेश समेत देशभर में प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बेहतर चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

‘बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड’, सीएम योगी ने प्रदेश में उत्पादन बढ़ाने की कही बात

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर योगी सरकार की ‘शहरी विकास’ वाली तस्वीर, लखनऊ टॉप-3 में तो वाराणसी ने नदी किनारे बसे शहरों में मारी बाजी

40 फीट गहरी खाई में समाई यात्रियों से भरी बस, मासूम बच्चों समेत 40 से ज्यादा लोग घायल, 3 की मौत

छठ से पहले लखनऊ के घाटों पर मंत्री ए.के. शर्मा का एक्शन, कल्याणपुर से लक्ष्मण मेला पार्क तक परखीं तैयारियां
टॉप रीड्स

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

पहले गोली चलाने के फैसले को बताया सही, अब बोले- हमने कब कहा चलवाई थी? सनातन पांडेय की सफाई से गरमाई सियासत

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).