90 दिन काम पूरा करने वाले निर्माण श्रमिकों का बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में कराएं अनिवार्य पंजीकरण: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाए, ताकि उन्हें श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत 90 दिवस का कार्य पूरा कर चुके श्रमिकों के बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए। प्रदेश में अब तक 17.32 लाख श्रमिकों का बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकरण कराया जा चुका है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकृत श्रमिकों को पत्र के माध्यम से बोर्ड और श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा उनमें मिलने वाले लाभों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे श्रमिक पात्र योजनाओं का लाभ ले सकें।
मौर्य ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में लगे सभी श्रमिकों का भी बीओसीडब्ल्यू पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के बिलों से एक प्रतिशत की धनराशि लेबर सेस के रूप में काटकर श्रमिक कल्याण कोष में जमा की जाती है। ऐसे में श्रमिकों का पंजीकरण होने पर उन्हें बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए और पंजीकरण की प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गुलामी की निराशा के बीच हुआ ऋषि का प्रादुर्भाव, सीएम योगी ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को किया नमन

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी जयंती पर अपर्णा यादव ने थामी स्वच्छता की कमान, गांधी प्रतिमा और चबूतरे की खुद की सफाई

वाराणसी मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2026 का समापन
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).