CPR देकर दरोगा ने बचाई बैंक क्लर्क की जान, हादसे के बाद सड़क पर पड़ा था बेहोश

लखनऊ। अयोध्या मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बैंक क्लर्क की जान पुलिसकर्मियों की तत्परता से बच गई। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर बेहोश पड़े युवक को चिनहट कोतवाली की मटियारी चौकी पर तैनात दरोगा धीरेंद्र कुमार राय ने तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। होश में आने के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंदिरानगर के तकरोही स्थित साईं धाम मंदिर के पास रहने वाले रवि कुमार गौतम (33), पुत्र तेजराम गौतम, बाराबंकी के मसौली स्थित केनरा बैंक में क्लर्क हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अयोध्या मार्ग पर सनी टोयोटा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पास की मटियारी पुलिस चौकी से दरोगा धीरेंद्र कुमार राय और सिपाही विनय शुक्ला मौके पर पहुंचे। सड़क पर बेसुध पड़े रवि की हालत देखते हुए दरोगा ने तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से युवक को होश आया, जिसके बाद उसे एंबुलेंस से गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचने के बाद भी घायल की मदद में जुटे रहे। फिलहाल रवि कुमार गौतम खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बैंक क्लर्क की जान बचाने में तत्परता दिखाने वाले दरोगा धीरेंद्र कुमार राय और सिपाही विनय शुक्ला के प्रयासों की सराहना की है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

आरटीआई में दो साल तक सूचना नहीं देने पर तीन पूर्व एसडीएम पर गिरी गाज, राज्य सूचना आयोग ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, वेतन से होगी वसूली

लखनऊ में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक डॉग एबीसी सेंटर का लोकार्पण, पशु कल्याण और नागरिक सुरक्षा पर जोर

यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड के लिए नया पोर्टल शुरू करने की मंजूरी

योगी सरकार का बड़ा फैसला: पशुपालकों को अनुदान, चार लिंक एक्सप्रेसवे तीन साल में बनाने का लक्ष्य
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).