जीएसटी संग्रह में गौतमबुद्धनगर जोन ने बनाया नया रिकॉर्ड

सितम्बर में 109.06 प्रतिशत की वृद्धि, 718.75 करोड़ रुपये अधिक राजस्व संग्रह
नोएडा। राज्य कर विभाग के गौतमबुद्धनगर जोन ने माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। सितम्बर 2025 में जोन का कुल राजस्व संग्रह 659.04 करोड़ रुपये था, जो सितम्बर 2026 में बढ़कर 1,377.79 करोड़ रुपये हो गया। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 718.75 करोड़ रुपये यानी 109.06 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश स्तर पर इसी अवधि में राजस्व वृद्धि 28.62 प्रतिशत रही।
जोन के संग्रह में बड़े व्यापारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। Big Dealer Report के अनुसार, सितम्बर माह में टॉप-500 व्यापारियों द्वारा 1,698.10 करोड़ रुपये NET SGST जमा किया गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह राशि 739.52 करोड़ रुपये थी।
विभाग के अनुसार, इस उपलब्धि में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल विनिर्माण सेक्टर की प्रमुख भूमिका रही। Padget, Vivo, Oppo और Samsung Display जैसे बड़े निर्माताओं के उत्पादन एवं बिक्री में वृद्धि के साथ सघन प्रवर्तन, ITC सत्यापन तथा करदाता सुविधा के प्रयासों से राजस्व संग्रह में तेजी आई।
जोन के अपर आयुक्त (आईएएस) परीक्षित खटाना ने उपलब्धि पर जिले के करदाताओं एवं व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और कर प्रणाली के प्रति व्यापारिक समुदाय की जागरूकता को दर्शाती है। आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए आने वाले महीनों में राजस्व संग्रह में और तेजी आने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).