Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

पोषण और नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण: अनिरुद्ध त्रिपाठी

By News Desk·22 Sept 2026 07:19 PM (IST)
0
पोषण और नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण: अनिरुद्ध त्रिपाठी
  • भदोही के पत्रकारों के लिए पीआईबी की ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला हुई आयोजित

  • एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला में पोषण और नशामुक्त भारत अभियान पर हुआ संवाद

  • फेक न्यूज की पहचान, फैक्ट-चेकिंग और डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग पर पत्रकारों को दी गई जानकारी

  • पीआईबी द्वारा आयोजित "वार्तालाप" मीडिया कार्यशाला में भदोही क्षेत्र के 80 से अधिक पत्रकारों ने लिया हिस्सा

भदोही। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), वाराणसी द्वारा भदोही जनपद में पत्रकारों के लिए मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन मंगलवार को ज्ञानपुर में किया गया। कार्यशाला के दौरान 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 और नशामुक्त भारत अभियान के तहत पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव और नशामुक्त भारत अभियान में मीडिया की भूमिका पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी बालगोविंद शुक्ल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक बाला लखेंद्र, राष्ट्रीय नशा मुक्ति और पुनर्वास परामर्श समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, के सदस्य सुमित कुमार सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा.अमरीश तथा कार्यक्रम संयोजक एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ. लालजी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। सबकी भागीदारी से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने नशे से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए मीडिया से नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री की कर्मठता से देश के नागरिकों के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री के लक्ष्य की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी और अद्वितीय पहल बताया।

श्री त्रिपाठी ने पत्रकारों का आह्वान किया कि वे अपनी लेखनी के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों की सही एवं तथ्यपरक जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि ‘वार्तालाप’ जैसे कार्यक्रम सरकार और मीडिया के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिनसे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने भदोही जनपद में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए पीआईबी की सराहना की।

मुख्य विकास अधिकारी बालगोविंद शुक्ल ने पोषण और संतुलित खानपान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए पोषणयुक्त आहार को आवश्यक बताते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा मां के दूध के महत्व पर चर्चा की।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक बाला लखेंद्र ने पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण में उचित पोषण और जागरूकता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यशाला के दौरान उन्होंने पत्रकारों की भूमिका और सूचना के फॉलो-अप के महत्व पर भी चर्चा की। फर्जी और भ्रामक सूचनाओं की पहचान तथा तथ्यों की पुष्टि के लिए पीआईबी फैक्ट चेक जैसे माध्यमों का उपयोग करने पर भी जोर दिया गया।

राष्ट्रीय नशा मुक्ति और पुनर्वास परामर्श समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, के सदस्य श्री सुमित कुमार सिंह ने नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों और नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान को युवाओं की भागीदारी और ‘विकसित भारत युवा संकल्प’ से जोड़ते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। उन्होंने नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान पर चर्चा करते हुए महात्मा गांधी के विचारों और योगदान का भी उल्लेख किया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरीश ने पोषण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ बच्चे और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं में एनीमिया के प्रमुख कारणों तथा इसकी रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ. लालजी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा राष्ट्रीय पोषण माह और नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि

वार्तालाप’ को मीडिया और सरकार के बीच संवाद का एक सशक्त मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों और सरकारी तंत्र के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, केंद्र सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की तथ्यपरक जानकारी मीडिया तक पहुंचाना तथा भ्रामक सूचनाओं से निपटने के लिए पत्रकारों को आवश्यक जानकारी एवं संसाधनों से परिचित कराना है।

कार्यशाला में 80 से ज्यादा स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की और पोषण तथा नशामुक्ति से संबंधित विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श किया।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम