Wed, Sep 30
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ ठाणे में शिवसेना नेता की सरेआम हत्या। प्रदीप पूर्णेकर की सरेआम हत्या से सनसनी। कार्यालय में घुसकर प्रदीप पूर्णेकर को गोली मारी।★ मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में आज फैसला सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट करेगी बड़ा निर्णय 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद आएगा फैसला।★ लखनऊ: यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे, उनके साथ सभी सह-प्रभारी भी आएंगे। लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिसमें यूपी संगठन और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विनोद तावड़े सफाई अभियान में शामिल होंगे। दौरे के दौरान यूपी संगठन को लेकर बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना है।★ आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा। यात्रा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे अमित शाह। परागपुर रोड, जालंधर में होगा कार्यक्रम।★ गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। कांग्रेस और वाघेला के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद वाघेला ने 2 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने का प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वाघेला से सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन पार्टी में आने पर उनकी भूमिका और रोल को लेकर आलाकमान से चर्चा होनी है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।★ सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा दावा, बोले- "भाजपा में भगदड़ मची हुई है" "बहुत सारे विधायक हमारी ओर आएंगे"।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ ठाणे में शिवसेना नेता की सरेआम हत्या। प्रदीप पूर्णेकर की सरेआम हत्या से सनसनी। कार्यालय में घुसकर प्रदीप पूर्णेकर को गोली मारी।★ मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में आज फैसला सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट करेगी बड़ा निर्णय 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद आएगा फैसला।★ लखनऊ: यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे, उनके साथ सभी सह-प्रभारी भी आएंगे। लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिसमें यूपी संगठन और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विनोद तावड़े सफाई अभियान में शामिल होंगे। दौरे के दौरान यूपी संगठन को लेकर बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना है।★ आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा। यात्रा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे अमित शाह। परागपुर रोड, जालंधर में होगा कार्यक्रम।★ गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। कांग्रेस और वाघेला के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद वाघेला ने 2 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने का प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वाघेला से सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन पार्टी में आने पर उनकी भूमिका और रोल को लेकर आलाकमान से चर्चा होनी है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।★ सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा दावा, बोले- "भाजपा में भगदड़ मची हुई है" "बहुत सारे विधायक हमारी ओर आएंगे"।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।

मोटोरोला ने लॉन्च किया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स

By News Desk·20 Aug 2026 06:40 PM (IST)
0
मोटोरोला ने लॉन्च किया स्मार्टफोन मोटो जी मैक्स

नई दिल्ली। मोबाइल टेक्‍नोलॉजी में ग्‍लोबल लीडर और भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने आज ऑल-न्‍यू मोटो जी मैक्स के लॉन्च की घोषणा की। यह इस सेगमेंट का सबसे कम्‍प्‍लीट स्मार्टफोन है, जिसे उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो प्रीमियम डिज़ाइन, असाधारण टिकाऊपन, प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी, दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ चाहते हैं। शानदार पैंटोन क्यूरेटेड रंगों में लक्ज़री सैटिन-प्रेरित फिनिश, सेगमेंट के अग्रणी 50 एमपी सोनी लिटिया 600 कैमरा सिस्टम, शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 प्रोसेसर, इमर्सिव 6.72-इंच 120 हर्ट्ज फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और विशाल 7000 एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी को मिलाकर मोटो जी मैक्स एक कम्‍प्‍लीट स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है। आधुनिक जीवनशैली के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए निर्मित, इस स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई, एमआईएल-एसटीडी-810एच सर्टिफिकेशन, आईपी64 वॉटर-रेसिस्टेंट डिज़ाइन, डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर्स और एकदम नया एंड्रॉइड 16 अनुभव भी शामिल है।

मोटो जी मैक्स में प्रीमियम कारीगरी का संयोजन लक्ज़री सैटिन फिनिश के साथ किया गया है। जी-सीरीज़ के किसी भी स्मार्टफोन में पहली बार दी गई यह फिनिश रोज़ाना के फिंगरप्रिंट्स और दाग-धब्बों को रोकते हुए एक अल्ट्रा-प्रीमियम लुक और फील देती है। शानदार पैंटोन स्‍टारगेज़र, पैंटोन अलास्‍कन, ब्‍लू, और पैंटोन मालागा कलर ऑप्शंस में उपलब्ध, यह स्मार्टफोन मोटोरोला के प्रीमियम डिज़ाइन फिलॉसफी के साथ वैश्विक स्तर पर चुने गए रंगों को एक साथ लाता है, जो डिवाइस को एक विशिष्ट और परिष्कृत रूप देता है। इसका स्लीक डिज़ाइन, एर्गोनॉमिक प्रोफ़ाइल और संतुलित वजन वितरण एक आरामदायक इन-हैंड अनुभव प्रदान करता है—चाहे उपयोगकर्ता दिन भर ब्राउज़िंग, गेमिंग, स्ट्रीमिंग कर रहे हों या तस्वीरें खींच रहे हों। प्रीमियम क्राफ्टमैनशिप को रोज़मर्रा के टिकाऊपन के साथ जोड़ते हुए, मोटो जी मैक्स को सुरुचिपूर्ण दिखने, प्रीमियम महसूस होने और उपयोगकर्ताओं की जीवनशैली को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

मोटो जी मैक्स के केंद्र में सेगमेंट का अग्रणी 50एमपी सोनी लिटिया 600 कैमरा सिस्टम है, जिसे उपयोगकर्ताओं को लगभग हर रोशनी की स्थिति में अधिक ब्राइट, शार्प और जीवंत तस्वीरें लेने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्वाड पिक्सेल तकनीक द्वारा संचालित, यह कैमरा असाधारण विवरण और बेहतर लो-लाइट परफॉरमेंस देता है। 8एमपी अल्ट्रा-वाइड कैमरा हर दृश्य का अधिक हिस्सा कैप्चर करता है। 32एमपी क्वाड पिक्सेल सेल्फी कैमरा नैचुरल स्किन टोन और बेहतर क्‍लैरिटी के साथ अधिक ब्राइट सेल्फी देता है। इंटेलिजेंट 2-इन-1 एम्ब्रिएंट लाइट सेंसर तेज़ फोकसिंग और बेहतर एक्सपोज़र सक्षम करने के लिए तुरंत आसपास की रोशनी को मापता है। एआई-पावर्ड फीचर्स जैसेकि ऑटो नाइट विज़न, नाइट विज़न और एआई-पावर्ड पोर्ट्रेट फीचर्स बैकग्राउंड में बुद्धिमानी से काम करते हैं ताकि रात में अधिक ब्राइट तस्वीरें, अधिक नैचुरल पोर्ट्रेट और शार्प इमेज मिल सकें। एडोब स्‍कैन, फोटो बूथ, सुपर ज़ूम, ड्युअल कैप्‍चर और प्रो मोड जैसे फीचर्स आसानी से कंटेंट को कैप्चर करने, बनाने और शेयर करने की लचीलापन प्रदान करते हैं।

गूगल फोटोज़ एडिटिंग और एआई-पावर्ड फोटोग्राफी के साथ कैमरा अनुभव को और अधिक बेहतर बनाया गया है, जो एक ही सहज अनुभव में इंटेलिजेंट एन्हांसमेंट और उन्नत एडिटिंग टूल्स को एक साथ लाता है। फोटो एन्हांसमेंट इंजन हर लेंस पर रंग, ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, टेक्सचर और नॉइज़ रिडक्शन को स्वचालित रूप से ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे हर तस्वीर अधिक ब्राइट, शार्प और स्वाभाविक दिखती है। उपयोगकर्ता मैजिक इरेज़र, फोटो अनब्‍लर, रिइमैजिन, ऑटो फ्रेम, पोट्रेट ब्‍लर, पोट्रेट लाइट, स्‍काई, कलर पॉप और सिनेमैटिक फोटोज जैसे शक्तिशाली एआई फीचर्स का उपयोग करके आसानी से फोटो एडिट कर सकते हैं और सामान्य पलों को पेशेवर रूप से एडिट की गई तस्वीरों में बदल सकते हैं।

कुशल 4एनएम प्रोसेस पर बने अत्यधिक विश्वसनीय स्‍नैपड्रैगन 6एस जेन प्रोसेसर द्वारा संचालित, मोटो जी मैक्स उपयोगकर्ताओं के हर काम के लिए तेज़, रिस्पॉन्सिव और पावर-इफिशिएंट परफॉरमेंस देता है। लो पावर डबल डेटा रेट 5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज तेजी से ऐप लॉन्च करना, सुचारू मल्टीटास्किंग और बेहतर रिस्पॉन्सिवनेस में मदद करते हैं। रैम बूस्ट बुद्धिमानी से अप्रयुक्त स्टोरेज को अतिरिक्त वर्चुअल मेमोरी में बदल देता है, जिससे उपयोगकर्ता बैकग्राउंड में अधिक ऐप्स को सक्रिय रख सकते हैं और आसानी से उनके बीच स्विच कर सकते हैं। चाहे गेमिंग हो, स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग, वीडियो कॉल अटेंड करना हो या दिन भर मल्टीटास्किंग करना हो, मोटो जी मैक्स आज के जमाने की जीवनशैली के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए विश्वसनीय परफॉरमेंस प्रदान करता है।

मोटो जी मैक्स में एक इमर्सिव 6.72-इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो फिल्मों, गेमिंग, पढ़ने और सोशल मीडिया के लिए शार्प विज़ुअल्स, जीवंत रंग और उत्कृष्ट स्पष्टता प्रदान करती है। 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट स्मूथ स्क्रॉलिंग, फ्लूइड एनिमेशन और अत्यधिक रिस्पॉन्सिव टच अनुभव देती है, जिससे हर स्वाइप और टैप बेहद आसान महसूस होता है। डिस्‍प्‍ले कलर बूस्‍ट और 1050 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस मोड के साथ, डिस्प्ले तेज धूप और बाहरी परिस्थितियों में भी साफ और जीवंत दिखाई देता है। वाटर टच टेक्‍नोलॉजी गीली उंगलियों से भी डिस्प्ले को रिस्पॉन्सिव बनाए रखती है, जिससे उपयोगकर्ता वर्कआउट, हल्की बारिश या रोज़मर्रा के कामों के दौरान आत्मविश्वास से अपना फोन इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

28 Sept 2026

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल