मोबाइल फोन अब नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, PM मोदी ने गिनाए बैंकिंग-हेल्थ सेवाओं के फायदे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 के 10वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल फोन अब केवल बातचीत या चैटिंग का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह सुशासन और आम लोगों तक बैंकिंग व स्वास्थ्य जैसी सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने लोगों के लिए बैंकिंग और सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान की है। उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था के जरिए करीब 5 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को रोकने में मदद मिली है।
उन्होंने कहा कि मोबाइल तकनीक ने स्वास्थ्य सेवाओं को भी लोगों के करीब पहुंचाया है। टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ सेवाओं के जरिए मरीजों को घर से ही डॉक्टरों से परामर्श लेने की सुविधा मिली है।
100 से ज्यादा देशों की भागीदारी
प्रधानमंत्री ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में यह आयोजन मुख्य रूप से भारत पर केंद्रित था, लेकिन अब इसकी पहुंच वैश्विक हो चुकी है। IMC 2026 में 100 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। इस साल का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में हो रहा है।
इस संस्करण में 5G, 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कम्युनिकेशन और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसी तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया है। आयोजन में 600 से अधिक स्टार्टअप, 500 से ज्यादा पार्टनर्स और एग्जिबिटर्स तथा करीब 900 टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों की भागीदारी है।
मोबाइल से डिजिटल गवर्नेंस तक का सफर
PM मोदी ने कहा कि भारत में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का तरीका बदल दिया है। उन्होंने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को वैश्विक स्तर पर साझा करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया।
IMC 2026 की थीम “Scale Without Boundaries” रखी गई है। आयोजन में स्मार्ट मोबिलिटी, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स, स्टेडियम एक्सपीरियंस और ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी जैसे नए क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

तीन रिसर्चर्स का बड़ा कारनामा, Claude ने घंटों में खोजी OpenAI सिस्टम की कमजोरी

ट्रंप ने AI पर नहीं लगाई लगाम, ऑल्टमैन की चिंता ने बढ़ाई टेंशन

iPhone 18 लॉन्च होते ही iPhone 17 की बढ़ी डिमांड, कीमत बढ़ने से पहले फोन खरीदने की होड़

टीवी विज्ञापनों पर 12 मिनट की सीमा खत्म, TRAI ने 2012 का विनियम किया निरस्त
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).