उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक : विश्वकर्मा समाज के लिए 'विश्वकर्मा कल्याण आयोग' और भुर्जी समुदाय हेतु 'श्री अन्न कला बोर्ड' के गठन पर मंथन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में लखनऊ के इंदिरा भवन (कमरा संख्या-422, चतुर्थ तल) में सम्पन्न हुई। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष द्वय सूर्य प्रकाश पाल व सोहन लाल श्रीमाली तथा आयोग के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं विकास हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
विश्वकर्मा समाज की सत्ता में भागीदारी पर विचार:
बैठक में 'विश्वकर्मा एकीकरण अभियान' संस्था की ओर से श्री नरेश पांचाल द्वारा प्रेषित पत्र (दिनांक 15 मई 2026) पर गंभीरता से विचार किया गया। विश्वकर्मा समाज की सत्ता व शासन में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा 'विश्वकर्मा कल्याण आयोग / विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड' के गठन के संबंध में मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा राज्यों से संबंधित सूचनाएं एवं व्यवस्थाएं जुटाकर आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। इस बाबत आयोग के सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
पारंपरिक अनाज भूनने वालों के लिए 'श्री अन्न कला बोर्ड':
बैठक में श्री एस.के. सिंघानिया द्वारा प्रेषित पत्र (दिनांक 02 जून 2026) पर भी चर्चा हुई। इसके अंतर्गत समाज के पारंपरिक रूप से अनाज भूनने वाले समुदायों—जैसे भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा—के आर्थिक व सामाजिक उत्थान हेतु 'श्री अन्न कला बोर्ड' के गठन के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इस बोर्ड के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण, पारंपरिक कौशल संरक्षण, रियायती ऋण, सब्सिडी और बेहतर बाजार सुलभ कराने की योजना है, जिससे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) की परिकल्पना को नया बल मिलेगा।
शिकायतों का त्वरित निस्तारण और पारदर्शी क्रियान्वयन:
आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि आयोग में प्राप्त अन्य पिछड़े वर्गों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए आधुनिक तकनीक का पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जाएगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, बलिया में लगा मेगा शिविर

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से यूपी में मौसम बदला, बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी ठंड

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी, दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं दायरे में

चक्रवात का असर: यूपी के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).