वाराणसी मंडल में 11 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ का हुआ भुगतान

वाराणसी। वाराणसी मंडल में 30 सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों के 11 रेलकर्मियों को बुधवार को समापक देयों की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित भारतेंदु सभागार में आयोजित हुआ।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सौंपे गए दस्तावेज
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने की। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी राम सिंह सहित लेखा और कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सहायक कार्मिक अधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आई-कार्ड, सेवा प्रमाण-पत्र, PPO, डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त राशि का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग करने की सलाह दी।

11 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त
30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों में रमाकांत चौहान (स्टेशन मास्टर, पिवकोल), सुनील दत्त (जेई, कैरिज एवं वैगन, औड़िहार), योगेंद्र सिंह (लोको पायलट, वाराणसी), मो. अतहर सगीर खान (सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कैरिज एवं वैगन), ए.के. तिवारी (एमसीएम, देवरिया सदर), श्याम जी पाण्डेय (कार्यालय अधीक्षक, वाराणसी), सुनील कुमार और कमलेश कुमार (सफाईवाला), अक्षैवर नाथ (मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय), रामेश्वर सिंह (खलासी) और राम जनम राम (कांस्टेबल) शामिल हैं।
अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को उनके लंबे सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य के लिए स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद किसी भी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).