संगम नगरी में दिखेगा देशभक्ति का रंग: आज शाम निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, केशव प्रसाद मौर्य ने की सहभागिता की अपील
लखनऊ । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व अपने सरकारी आवास से प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। मौर्य ने कहा कि आज प्रयागराज की पावन धरती पत्थर गिरजा घर से शाम 4 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वह स्वयं भी सहभागी बनेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन, बान और शान के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति है। देश क्यों बटा, फिर न बंटे-अखंड भारत के लिए एकजुट हो कर कार्य करें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की भावनाओं में रचा-बसा है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हमारा दायित्व है कि हम उनके त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला जन-अभियान बन चुका है, प्रदेशवासियों से आग्रह है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा अवश्य फहराएं तथा परिवार, मित्रों, पड़ोसियों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आजादी के अमृत भाव को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष तथा राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रयागराज सदैव से राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिक चेतना, संस्कृति और सामाजिक जागरण की भूमि रही है। ऐसी पावन धरती पर तिरंगा यात्रा का आयोजन अपने आप में गौरव का विषय है। युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों से विशेष रूप से अपील की कि वे तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, बलिया में लगा मेगा शिविर

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से यूपी में मौसम बदला, बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी ठंड

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी, दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं दायरे में

चक्रवात का असर: यूपी के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).