पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने मोहनलालगंज थाना की कस्बा चौकी का किया औचक निरीक्षण

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने मोहनलालगंज थाना की कस्बा चौकी का किया औचक निरीक्षण
लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक द्वारा थाना मोहनलालगंज अन्तर्गत चौकी कस्बा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय, अभिलेखों, आगंतुक रजिस्टर, चौकी परिसर की साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया गया।
अभिलेखों के रख-रखाव एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव एवं आमजन को होने वाली असुविधा को देखते हुए सतत् भ्रमणशील रहकर/ट्रैफिक व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा चौकी में जनशिकायत रजिस्टर रखने व जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

श्रावण मास के दृष्टिगत थाना मोहनलालगंज क्षेत्रांतर्गत भ्रमण करते हुए शिवालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण भी किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त चौकी पर तैनात पुलिस बल को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, महिला सुरक्षा सम्बन्धी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).