Sun, Oct 18
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।

सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- आत्मनिर्भर गांवों से बनेगा विकसित यूपी

By Santosh Kumar Singh·28 Sept 2026 05:28 PM (IST)
0
सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- आत्मनिर्भर गांवों से बनेगा विकसित यूपी
  • सरकार और ग्रामीण जनता के बीच सेतु बनें अधिकारी, पंचायतों की आय बढ़ाने और गांवों को विकास का मॉडल बनाने पर जोर

  • सीएम योगी बोले- साढ़े नौ साल में 9.50 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अगले छह माह में एक लाख और नियुक्तियों का लक्ष्य

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों से ग्रामीण विकास को नई गति देने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य आत्मनिर्भर एवं विकसित ग्राम पंचायतों से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को केवल प्रशासनिक इकाई के तौर पर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर आर्थिक इकाई के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करना होगा। ग्राम पंचायत अधिकारी सरकार और ग्रामीण जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हुए गांवों में विकास और सुशासन को मजबूत कर सकते हैं।

ईमानदारी और पारदर्शिता से करें काम

मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों से कहा कि जिस पारदर्शी व्यवस्था के तहत उनका चयन हुआ है, उसी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों को मॉडल और स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, तालाबों के पुनर्जीवन, स्थानीय रोजगार के सृजन और पंचायत की आय बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में ग्राम पंचायत अधिकारियों को ठोस पहल करनी चाहिए।

नियुक्ति पत्र से पूरे परिवार में आती है नई उम्मीद

सीएम योगी ने कहा कि किसी युवा को नियुक्ति पत्र मिलना केवल उसके लिए रोजगार का अवसर नहीं होता, बल्कि इससे पूरे परिवार में नई आशा और आत्मविश्वास पैदा होता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगातार युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि अगले छह माह में एक लाख और युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। नियुक्तियों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

ग्राम पंचायतों में रोजगार और सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत वही होगी, जो अपने आय के स्रोत विकसित करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करे। उन्होंने बीसी सखी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, अन्नपूर्णा भवन, सामुदायिक शौचालय और उत्सव भवन जैसी व्यवस्थाओं को ग्रामीण स्तर पर रोजगार और सेवा वितरण से जोड़ने की बात कही।

उन्होंने कहा कि गांव की बेटियां और बहुएं बीसी सखी के रूप में बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा रही हैं, जबकि पंचायत सहायक और रोजगार सेवक ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।

ग्राम सचिवालय बन रहे ग्रामीण सेवा केंद्र

सीएम योगी ने कहा कि ग्राम सचिवालय ग्रामीण प्रशासन और सेवा वितरण के नए केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। इनमें बिजली, इंटरनेट, कंप्यूटर, डिजिटल लाइब्रेरी और कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जन्म, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं को डिजिटल माध्यम से गांव के स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है।

उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से पंचायतों को आधुनिक प्रशासन से जोड़ने की बात कही। साथ ही ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी को बच्चों के लिए उपयोगी शैक्षिक संसाधन बताते हुए कहा कि जिन बच्चों के पास किताब, कंप्यूटर या अन्य डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए ये लाइब्रेरी महत्वपूर्ण अवसर बन सकती हैं।

पंचायतों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की जरूरत बताई। पंचायत की भूमि, तालाब, स्थानीय बाजार, दुकानें, कृषि मंडी और शिल्प मेलों सहित उपलब्ध संसाधनों का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि उपयुक्त स्थानों पर तालाबों में मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों से पंचायत की आय बढ़ाई जा सकती है। पंचायतों की अपनी आय जितनी मजबूत होगी, उनकी विकास क्षमता भी उतनी ही बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता और शुद्ध पेयजल को ग्रामीण स्वास्थ्य से जोड़ते हुए जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्थानीय युवाओं को प्लंबिंग का प्रशिक्षण देकर गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की जरूरत बताई, ताकि पेयजल व्यवस्था में खराबी आने पर तत्काल मरम्मत हो सके।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पंचायतीराज विभाग की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

16 Oct 2026

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

16 Oct 2026

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16 Oct 2026

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16 Oct 2026

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

16 Oct 2026

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग