Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

जलभराव और बिजली संकट पर मंत्री ए.के. शर्मा सख्त, बोले- लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं

By Anup Sharma·13 Sept 2026 08:38 PM (IST)
0
जलभराव और बिजली संकट पर मंत्री ए.के. शर्मा सख्त, बोले- लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं

वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वाराणसी में जलभराव, जल निकासी, साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सर्किट हाउस में हुई बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के तत्काल समाधान और नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि जलभराव से निपटने के लिए अधिकारी युद्धस्तर पर काम करें। जिन क्षेत्रों में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नई परियोजनाओं की जरूरत है, वहां जल्द से जल्द कार्यवाही शुरू की जाए। उन्होंने भविष्य में जलभराव की समस्या की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

जल निकासी रोकने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ए.के. शर्मा ने जल निकासी मार्गों में अवरोध पैदा किए जाने की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्वेषवश गिट्टी की बोरियां या अन्य सामग्री डालकर पानी के निकास को बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी मार्गों की नियमित निगरानी करने और किसी भी तरह का अवरोध मिलने पर उसे तत्काल हटाने को कहा, ताकि लोगों को जलभराव की परेशानी से राहत मिल सके।

जर्जर तार और लटके बिजली के तार तत्काल दुरुस्त हों

समीक्षा बैठक में विद्युत आपूर्ति भी प्रमुख मुद्दा रहा। मंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जर्जर एवं लटके हुए विद्युत तारों को तुरंत दुरुस्त करने तथा विद्युत सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

देर रात प्रभावित इलाकों का किया था निरीक्षण

इससे पहले ए.के. शर्मा ने शनिवार देर रात वाराणसी के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने मौके पर जल निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं निकासी कार्य कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफाई मित्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान व सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी संदीप कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल समेत नगर निगम, जल निगम और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Anup Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनूप कुमार शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और डिजिटल तकनीक एवं मीडिया के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी दक्षता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और बदलती मीडिया तकनीकों को समझने में उनकी गहरी दिलचस्पी है। डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते स्वरूप के बीच वे नई तकनीकों, वेब प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन मीडिया टूल्स को सीखने और उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तकनीकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण का बेहतर तालमेल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। मीडिया और तकनीक के बीच बढ़ते संबंधों को वे भविष्य की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को अधिक तेज, प्रभावी और पाठक-केंद्रित बनाने में उनकी विशेष रुचि है। Anup Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज