फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

पीएम मोदी ने भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के जुनून और दृढ़ संकल्प की सराहना की, कहा- उनकी सफलता मिसाल कायम करने वाली
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 46वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय शतरंज खिलाड़ियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके जुनून और दृढ़ संकल्प को अनुकरणीय बताया।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारतीय शतरंज खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से मिसाल कायम की है। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता को देश के लिए गौरव का विषय बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे बड़ी संख्या में युवा शतरंज के प्रति आकर्षित होंगे और इस खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।
https://x.com/narendramodi/status/2104397470877000043?s=20
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बधाई! उनका जुनून और दृढ़ संकल्प मिसाल कायम करने वाला है।” उन्होंने आगे कहा कि इन सफलताओं से और भी कई युवाओं को शतरंज खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया 46वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धि के बाद सामने आई है। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत को रेखांकित करते हुए शतरंज को युवाओं के बीच प्रोत्साहित करने की दिशा में इन सफलताओं के महत्व पर जोर दिया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ ने वाराणसी को हराकर जीती आरपीएफ क्रिकेट ट्रॉफी

देवरिया की सोनाक्षी सिंह ने फुटबाल से बनाई पहचान

भारतीय खिलाड़ियों को मिल रही नई ताकत, PM मोदी ने इलावेनिल का लेख किया साझा

सटीक निशाने से राष्ट्रीय मंच पर चमके जयपुरिया बाबतपुर के तीरंदाज, सीबीएसई प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).