क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई पर रेप की FIR, महिला का आरोप- शादी का झांसा देकर छह साल तक किया यौन शोषण

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक तलाकशुदा महिला ने कैफ पर शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि कैफ ने दबाव बनाकर उसकी नौकरी छुड़वा दी।
महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसे शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में शादी करने के नाम पर लगातार टालमटोल की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत लखनऊ में पुलिस के उच्चाधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद रविवार रात आशियाना थाने में मोहम्मद कैफ के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
कैफ के भाई हसीब पर भी आरोप
मामले में मोहम्मद कैफ के भाई हसीब को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटनाक्रम और संबंधित साक्ष्यों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से अमरोहा जिले के अलीनगर डिडौली का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को पीएम मोदी ने दी बधाई

बलिया की जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज नगरा का दबदबा, 12 खिलाड़ियों का मंडलीय टीम के लिए चयन

सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 62 लाख की लागत से अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).