लखनऊ ने वाराणसी को हराकर जीती आरपीएफ क्रिकेट ट्रॉफी

वाराणसी में आयोजित अंतरमंडलीय प्रतियोगिता के फाइनल में 3 विकेट से दर्ज की जीत, केदार यादव बने मैन ऑफ द सीरीज
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) अंतरमंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 का खिताब लखनऊ मंडल ने जीत लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम ने वाराणसी मंडल को 3 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
वाराणसी ने बनाए 144 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाराणसी मंडल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन बनाए। विवेक राय ने 33 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। रामप्रवेश यादव ने 19 गेंदों पर 24 रन बनाए।
लखनऊ मंडल की ओर से रामनरेश यादव ने 3 विकेट लिए, जबकि जय सिंह ने 2 विकेट हासिल किए।

निखिल पासवान ने दिलाई लखनऊ को जीत
145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ मंडल की टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निखिल पासवान ने 31 गेंदों पर 43 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। राजेश यादव ने 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
वाराणसी मंडल की ओर से पंकज चुघ और सुमित खरवार ने 3-3 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
केदार यादव को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब
फाइनल के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने विजेता लखनऊ मंडल और उपविजेता वाराणसी मंडल की टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
रामनरेश यादव को मैन ऑफ द मैच, बरेका के अमित तिवारी को टूर्नामेंट में सर्वाधिक 207 रन बनाने के लिए बेस्ट बैट्समैन और वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 9 विकेट लेने और 150 रन बनाने वाले केदार यादव को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिताब जीतने पर लखनऊ मंडल को बधाई दी और वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों के संघर्ष की प्रशंसा की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले आरपीएफ कर्मियों के लिए 20 हजार रुपये और ग्राउंड कर्मचारियों के लिए 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई।
समारोह में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ के जवान, विभिन्न मंडलों के खिलाड़ी, रेलकर्मी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस अवसर पर मार्च पास्ट, श्वान दल का ट्रैकिंग प्रदर्शन और योगाभ्यास जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

देवरिया की सोनाक्षी सिंह ने फुटबाल से बनाई पहचान

भारतीय खिलाड़ियों को मिल रही नई ताकत, PM मोदी ने इलावेनिल का लेख किया साझा

सटीक निशाने से राष्ट्रीय मंच पर चमके जयपुरिया बाबतपुर के तीरंदाज, सीबीएसई प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर इकाना तैयार, पिच से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).