युवाओं की ताकत से मजबूत होगा समाज: डॉ. अरविंद राजभर

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सामाजिक गतिविधियों में आगे आना चाहिए। राजभर शुक्रवार को उभांव मार्ग स्थित आदित्य मैरिज हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में युवाओं की भूमिका, सामाजिक भागीदारी और संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने युवाओं को समाज की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के मुद्दों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती में युवाओं की अहम भूमिका होती है। युवाओं की सक्रियता से संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी/ सुभासपा नेता इंजीनियर प्रवीण प्रकाश, शिवेंद्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष आतिफ जमाल, देवनन्दन, चंद्रदेव राम अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा समर्थक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी से राज्यसभा के 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के 8 और सपा के 2 प्रत्याशी जीते

सुभाष यदुवंश ने अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना, ‘दोनों राजकुमार’ कहकर कसा तंज

राहुल-प्रियंका के खिलाफ फिर FIR, विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जगतपुर इंटर कॉलेज में पुलिस बल की ब्रीफिंग
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).