केदारनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों के साथ भाजपा ने दिखाया दमखम

वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने सोमवार को विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दोपहर करीब एक बजे एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान भाजपा की ओर से समर्थकों के साथ नामांकन जुलूस निकाला गया।
नदेसर से कमिश्नरी तक निकला जुलूस
नामांकन से पहले नदेसर स्थित मिंट हाउस से जुलूस शुरू हुआ, जो कमिश्नरी परिसर पहुंचा। जुलूस में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।
भाजपा ने 29 सितंबर को वाराणसी खंड स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। केदारनाथ सिंह इससे पहले तीन बार वाराणसी खंड स्नातक सीट से एमएलसी रह चुके हैं।
स्नातकों के मुद्दे प्राथमिकता में रखने का भरोसा
नामांकन से पहले केदारनाथ सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव में सफलता हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने स्नातक मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि निर्वाचित होने के बाद स्नातकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
मंत्री, विधायक और पदाधिकारी रहे मौजूद
नामांकन जुलूस में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, एमएलसी अरुण पाठक, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री गिरीश यादव, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल सहित कई विधायक, सांसद, एमएलसी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
इनके अलावा जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी जुलूस में शामिल हुए।
सात प्रमुख प्रस्तावकों के नाम
नामांकन पत्र के प्रस्तावकों में डॉ. विनोद राय, संजय सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, रामदयाल सिंह, डॉ. रविन्द्र सिंह, संदीप राय एडवोकेट और प्रमोद सिंह शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जननायक चंद्रशेखर की सादगी और स्वच्छ राजनीति आज भी प्रासंगिक : दानिश आजाद

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

वडनगर-काशी बाइक यात्रा : 7 अक्टूबर को होगी समाप्त, जगतपुर में नितिन नबीन की होगी सभा

कस्ता में गरजी ‘लाखन आर्मी’, सूरज पासी बोले- इतिहास के सम्मान और अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).