Tue, Sep 29
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ राज्य स्तरीय AISHE कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर जोर।★ लखनऊ। क्राईम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑटो रिक्शा व बाईक से जा रही महिलाओं से पर्स व चेन छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया।★ लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी। अपार्टमेंट में कई लोगों के मौजूद होने की सूचना से हड़कंप। मौके पर अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी लखनऊ, जेसीपी एल/ओ और एसीपी चौक मौके पर मौजूद।★ उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं।★ आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर यह बोर्ड लगा हुआ है। लेफ्ट हैंड पर उनके नाम हैं, जो इस घर में पैदा हुए। राइट हैंड पर उनके नाम है, जिनके इनकी शादी हुई। 5वें नंबर वाले मनीष बंसल इसी आगरा जिले के मौजूदा DM हैं।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ राज्य स्तरीय AISHE कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर जोर।★ लखनऊ। क्राईम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑटो रिक्शा व बाईक से जा रही महिलाओं से पर्स व चेन छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया।★ लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी। अपार्टमेंट में कई लोगों के मौजूद होने की सूचना से हड़कंप। मौके पर अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी लखनऊ, जेसीपी एल/ओ और एसीपी चौक मौके पर मौजूद।★ उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं।★ आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर यह बोर्ड लगा हुआ है। लेफ्ट हैंड पर उनके नाम हैं, जो इस घर में पैदा हुए। राइट हैंड पर उनके नाम है, जिनके इनकी शादी हुई। 5वें नंबर वाले मनीष बंसल इसी आगरा जिले के मौजूदा DM हैं।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

By News Desk·20 Aug 2026 10:59 AM (IST)
0
विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
  • स्वयं सहायता समूह, वीबी जी राम जी श्रमिकों, रोजगार सेवकों और बीआरपी-सीआरपी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज हेतु प्रस्ताव प्रस्‍तुत किये जाने के आदेश

  • ग्राम विकास, आजीविका मिशन और डीआरडीए में रिक्त पदों का अधियाचन तुरंत आयोग को भेजने के निर्देश

  • उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन में भर्ती शिकायतों और ई-रिक्शा खरीद में भिन्नता की जांच हेतु 3-3 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटियां गठित करने के आदेश

  • उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की; अधिकारियों को दिए कड़े एवं दिशा-निर्देशत्मक निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कल बुधवार को ग्राम्य विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, ग्रामीण आवास, ग्रामीण सड़कों, आजीविका मिशन, रोजगार सेवकों, ग्राम चौपाल, वृक्षारोपण, प्रशिक्षण, कार्मिक व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू, आयुक्त ग्राम्य विकास जी.एस. प्रियदर्शी, सोशल ऑडिट सेल के निदेशक शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण शिव सहाय अवस्थी, मिशन निदेशक अरुण कुमार, विशेष सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार, विशेष कार्याधिकारी वित्त प्रतिभा मिश्रा, विशेष सचिव ग्राम्य विकास जयंत यादव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रिक्त पदों का अधियाचन तत्काल आयोग को भेजने के निर्देश

उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, यूपीएसआईआरडी सहित डीआरडीए में रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न संस्थाओं एवं विभागीय इकाइयों में रिक्त पदों का अधियाचन तत्काल संबंधित आयोग को भेजा जाए, जिससे भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और विभागों में मानव संसाधन की कमी दूर की जा सके।

कर्मचारियों एवं श्रमिकों को कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने स्वयं सहायता समूहों, वीबीजी-राम-जी योजना के श्रमिकों, रोजगार सेवकों, बीआरपी एवं सीआरपी कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने वाले कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं के हितों का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

रोजगार सेवकों की ईपीएफ संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान

उप मुख्यमंत्री जी ने रोजगार सेवकों के ईपीएफ भुगतान से संबंधित आ रही परेशानियों का संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया कि इन समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों एवं रोजगार सेवकों से जुड़े वित्तीय एवं सेवा संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वीबीजी-राम-जी योजना के बजट प्रबंधन एवं क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश

उप मुख्यमंत्री जी ने वीबीजी-राम-जी योजना (विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी ग्रामीण अधिनियम) की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत आवंटित बजट के प्रबंधन एवं उपयोग की प्रक्रिया में और अधिक गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर योजना के अनुरूप वित्तीय अधिकारों का स्पष्ट एवं प्रभावी बंटवारा संबंधित अधिकारियों को किया जाए, ताकि विकास कार्यों एवं रोजगार सृजन से जुड़े प्रस्तावों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो। वीबीजी-राम-जी योजना के लिए जिलेवार कार्ययोजना तैयार कर धन आवंटन तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं के निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई जाए। प्रत्येक जिले की आवश्यकता, स्थानीय परिस्थितियों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यों का चयन किया जाए।

श्री मौर्य जी ने कहा कि ग्राम प्रधानों को वीबीजी-राम-जी योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की समिति गठित की जाए और प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। योजना से महिला श्रमिकों को अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को और मजबूत किया जाए।

प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी हो और पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ निर्धारित समयसीमा में प्राप्त हो।

ग्राम चौपाल को और प्रभावी बनाने के निर्देश

श्री मौर्य जी ने ग्राम चौपाल की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल ग्रामीणों की समस्याओं को गांव स्तर पर सुनने और उनके समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम चौपाल का नियमित कैलेंडर तैयार किया जाए और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से ग्राम चौपालों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि शासन स्तर से इसकी नियमित समीक्षा की जा सके और जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

वृक्षारोपण के बाद पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर

उप मुख्यमंत्री जी ने वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को जीवित रखना और उनका संरक्षण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने डीएमएम, बीएमएम, एडीओ एवं बीडीओ को आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना तैयार कर पौधों की देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण की सफलता का वास्तविक मूल्यांकन पौधों की जीवित रहने की स्थिति के आधार पर किया जाना चाहिए।

स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज से जोड़ने के निर्देश

श्री मौर्य जी ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक बैंक लिंकेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय संसाधनों एवं आजीविका के अवसरों से प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए। जिलेवार ई-रिक्शा खरीद में भिन्नता की जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति द्वारा तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

यूपीएसआईआरडी में प्रशिक्षण के लिए कैलेंडर एवं रोस्टर तैयार करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री जी ने यूपीएसआईआरडी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के लिए स्पष्ट कैलेंडर तैयार किया जाए और निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिकता न होकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में डीएम एवं बीएमएम की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों की जानकारी मिलने पर उन्होंने उच्चस्तरीय तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाए।

प्रशिक्षण संस्थानों के भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

श्री मौर्य जी ने सीआरडी के प्रशिक्षण संस्थानों के भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन भवनों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण गतिविधियों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ संचालित किया जा सके।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में एफडीआर तकनीक को बढ़ावा देने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण में एफडीआर तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं टिकाऊ तकनीकों के उपयोग से ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण की गति दोनों में सुधार लाया जाए। उन्होंने कार्बन क्रेडिट योजना पर भी विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस योजना के माध्यम से सड़क निर्माण एवं ग्रामीण अवसंरचना के विकास में गति लाने की संभावनाओं का प्रभावी उपयोग किया जाए।

उन्‍होंने कहा कि यह योजना मा. प्रधानमंत्री जी की महत्‍वकांक्षी परियोजना की एक इकाई है, प्रत्‍येक गॉव और मजरे का कोई भी मार्ग अब कच्‍चा न रहे, गॉवों के विकास का मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक से होकर जाता है, हमें आगे बढना है कि देश में नम्‍बर वन बन कर दिखाना हैा

अपनों को लाभ पहॅुचाने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी

मिशन निदेशक को निर्देशित करते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कहा कि कोई भी नियमित कर्मचारी अपने किसी रिश्तेदार को विभागीय योजनाओं में अनुचित लाभ का पात्र न बनाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी और शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

विधायक निधि के आवंटन में तेजी लाने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को विधायक निधि से संबंधित कार्यों एवं धनराशि के आवंटन की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित हो और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित जनहितकारी कार्यों के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी न हो।

श्री मौर्य जी ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की सभी योजनाओं का मूल उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, महिला, श्रमिक और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसलिए अधिकारी योजनाओं को केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रखें, बल्कि उनकी नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि डबल इंजन सरकारी की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना, पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

28 Sept 2026

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल