यूपी 2027 में फिर ‘योगी राज’? ज्योतिषीय आकलन में अखिलेश से मजबूत दिख रहे सीएम
लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदारों योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव का एक तुलनात्मक वैदिक ज्योतिषीय आकलन सार्वजनिक किया है।
अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक की अवधि के इस आकलन का निष्कर्ष है कि मुख्यमंत्री पद पर पुनः पहुँचने की ज्योतिषीय संभावना योगी आदित्यनाथ के पक्ष में अखिलेश यादव की तुलना में अधिक मजबूत दिखाई देती है।
अमिताभ ठाकुर ने स्पष्ट किया कि यह आकलन दोनों नेताओं के उन्हें सार्वजनिक रूप से प्राप्त हुए जन्म-विवरणों के आधार पर वैदिक ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार किया गया है। इसमें किसी चुनावी सर्वेक्षण, राजनीतिक सूचना, दलगत स्रोत अथवा वर्तमान राजनीतिक समीकरण को आधार नहीं बनाया गया है।
आकलन के अनुसार, योगी आदित्यनाथ की कुंडली में 2026–27 के दौरान सत्ता, उच्च पद, प्रशासनिक अधिकार एवं संस्थागत निरंतरता के संकेत अपेक्षाकृत अधिक मजबूत हैं। दूसरी ओर अखिलेश यादव के लिए इसी अवधि में राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक प्रभाव एवं विपक्षी नेतृत्व के संकेत मजबूत दिखाई देते हैं, किंतु मुख्यमंत्री पद की पुनर्प्राप्ति के संकेत तुलनात्मक रूप से कम निर्णायक हैं।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे व्यक्तिगत स्तर पर योगी आदित्यनाथ के कार्यप्रणाली के आलोचक हैं किन्तु अपनी राजनीतिक पसंद के विपरीत प्राप्त इस ज्योतिषीय आकलन को ईमानदारी से जनता के सामने रखना वे अपना दायित्व समझते हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

केदारनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों के साथ भाजपा ने दिखाया दमखम

जननायक चंद्रशेखर की सादगी और स्वच्छ राजनीति आज भी प्रासंगिक : दानिश आजाद

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

वडनगर-काशी बाइक यात्रा : 7 अक्टूबर को होगी समाप्त, जगतपुर में नितिन नबीन की होगी सभा
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).