Sat, Oct 10
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश

By Santosh Kumar Singh·19 Sept 2026 11:41 PM (IST)
0
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश

UPI पर 0.4% टैक्स थोपकर व्यापारियों और आम जनता को लूटने की साजिश के खिलाफ 'आप' व्यापार प्रकोष्ठ का स्वास्थ्य भवन चौराहे पर विशाल प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों 'आप' कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने दी गिरफ्तारी

'डिजिटल इंडिया' का ढोंग रचकर अब विनम्रता के मुखौटे में UPI पर डाका डाल रही सरकार: मनोज मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, आप यूपी)

पूंजीपतियों के कर्ज माफ और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का चाबुक, यही है भाजपा का दोहरा चरित्र: मनोज मिश्रा

'फूट डालो और राज करो' की चाल है 0.4% टैक्स, चुनाव के बाद जनता पर लगेगा 2 से 4% टैक्स: मनोज मिश्रा

जीएसटी, टोल से लेकर कफ़न तक पर टैक्स वसूल रही तानाशाह सरकार: मनोज मिश्रा

सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी आर-पार की लड़ाई: मनोज मिश्रा

रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे छोटे दुकानदारों पर UPI टैक्स बर्दाश्त नहीं: इरम रिज़वी (लखनऊ जिलाध्यक्ष)

लखनऊ, 19 सितंबर 2026 - डिजिटल भुगतान (UPI) पर 0.4% नया टैक्स थोपकर गरीब, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग की जेब पर महंगाई का एक और बोझ डालने वाली जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी 'व्यापार प्रकोष्ठ' उत्तर प्रदेश ने आप उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जोरदार हल्ला बोल और विशाल प्रदर्शन किया। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस तुगलकी फरमान को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा समेत सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

'डिजिटल इंडिया' का ढोंग रचकर अब विनम्रता के मुखौटे में UPI पर डाका डाल रही सरकार: मनोज मिश्रा

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि सरकार ने अब चुपके से यूपीआई (UPI) पर 0.4% टैक्स लगाने का फैसला किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मिलकर बड़ी ही चालाकी, विनम्रता और सादगी से इसे धीरे से देश पर थोप दिया गया, ताकि जनता को इसकी भनक तक न लगे। उन्होंने कहा कि जब इन्हें ‘डिजिटल इंडिया’ का प्रचार करना था, तब तो पूरे देश में ढिंढोरा पीटा जा रहा था, लेकिन आज जब देश का हर नागरिक और व्यापारी डिजिटल लेनदेन करने लगा है, तो सरकार से यह पच नहीं रहा और अब वे इस पर टैक्स वसूलने पर उतारू हो गए हैं।

पूंजीपतियों के कर्ज माफ और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का चाबुक: मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा ने कहा कि संसद में जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी ने इस गंभीर मुद्दे को उठाया, तो उन्होंने साफ़ कहा कि यदि सरकार यह टैक्स लाती है, तो इसकी सीधी मार हमारे छोटे व्यापारियों—सब्जी वाले, ठेले वाले, रिक्शा वाले, टैक्सी वाले और चाय बेचने वाले भाइयों पर पड़ेगी, जो पहले से ही बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ छोटा व्यापारी ईमानदारी से आईटीआर (ITR) भरता है, जिसके कारण उसका आयुष्मान कार्ड तक नहीं बन पाता और वह इलाज से वंचित रह जाता है; वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार ने महज़ एक-दो प्रतिशत टोकन मनी लेकर 43 बड़ी कंपनियों के कई हज़ार करोड़ रुपये के कर्जे माफ़ कर दिए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या देश का छोटा व्यापारी जी पाएगा और अपने बच्चों को पढ़ा पाएगा?

'फूट डालो और राज करो' की चाल है 0.4% टैक्स, चुनाव के बाद जनता पर लगेगा 2 से 4% टैक्स: मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए जनता को आगाह किया कि यह सरकार की 'फूट डालो और राज करो' की सोची-समझी नीति है। आज सिर्फ छोटे व्यापारियों पर 0.4% टैक्स की बात कही जा रही है, जिससे आम जनता को लग रहा है कि यह टैक्स उन पर नहीं है। लेकिन यह तय है कि चुनाव खत्म होते ही यह दशमलव (पॉइंट) हटा दिया जाएगा और आम जनता पर भी 2% से 4% तक टैक्स थोप दिया जाएगा। आज अधिकारी से लेकर आम नागरिक तक हर कोई यूपीआई का इस्तेमाल करता है और भविष्य में इस टैक्स की मार हर घर के बजट पर पड़ेगी।

जीएसटी, टोल से लेकर कफ़न तक पर टैक्स वसूल रही तानाशाह सरकार: मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा ने भारी आक्रोश जताते हुए कहा कि आज देश का आम आदमी और छोटा व्यापारी सुबह आँख खुलने से लेकर रात सोने तक सिर्फ टैक्स ही भर रहा है। वह जीएसटी, इनकम टैक्स, रोड टैक्स, टोल टैक्स, कपड़े और जूते तक पर टैक्स दे रहा है। हद तो यह हो गई है कि इस असंवेदनशील नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीब के कफ़न पर भी टैक्स लगा दिया है; यानी अगर कोई गरीब मर भी जाए, तो उसे दो गज़ कफ़न भी बिना टैक्स के नसीब नहीं होने वाला।

सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में लड़ी जाएगी आर-पार की लड़ाई

प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने हुंकार भरते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह जी के आह्वान पर आम आदमी पार्टी व्यापारियों के हक की यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब किसानों के खिलाफ तीन काले क़ानून पास किए गए थे, तब सांसद संजय सिंह जी ने सदन में जाकर विरोध दर्ज कराया था और लंबे आंदोलन के आगे तानाशाह सरकार को झुकना पड़ा था। इसी तरह जब उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों को बंद करने की साजिश हुई, तब 'आप' के संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा, स्कूल बंदी का फ़ैसला वापस हुआ और बजट पास करना पड़ा। अब छोटे व्यापारियों के मान-सम्मान और हक के लिए पार्टी पीछे नहीं हटने वाली।

रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे छोटे दुकानदारों पर UPI टैक्स बर्दाश्त नहीं: इरम रिज़वी (लखनऊ जिलाध्यक्ष)

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी लखनऊ की ज़िलाध्यक्ष इरम रिज़वी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में रेहड़ी-पटरी, ठेले वाले और छोटे दुकानदार पहले से ही महंगाई और स्थानीय स्तर पर उत्पीड़न से परेशान हैं। ऐसे में डिजिटल लेन-देन पर 0.4% टैक्स लगाकर सरकार सीधे गरीबों के मुंह से निवाला छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में आम जनता और छोटे व्यापारी नहीं, बल्कि चंद पूंजीपति मित्र हैं। इरम रिज़वी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 'आप' का एक-एक कार्यकर्ता लखनऊ के हर बाज़ार और गली-कूचे में जाकर व्यापारियों को इस जनविरोधी टैक्स के खिलाफ एकजुट करेगा और सरकार को यह काला फैसला वापस लेने पर मजबूर कर देगा।

इस मौके पर अवध प्रान्त के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नूर सिद्दीकी, ज़िलाध्यक्ष इरम रिज़वी, प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम, पी.के. बाजपेई, बाराबंकी से व्यापार प्रकोष्ठ के साथी लवी, रवि प्रभाकर, सुबोध और सोनू सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और व्यापारी बंधु मौजूद रहे। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नूर सिद्दीकी ने भी मंच से यूपीआई टैक्स के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के अंत में पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

05 Oct 2026

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

08 Oct 2026

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

07 Oct 2026

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

07 Oct 2026

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

06 Oct 2026

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन