चवन्नी वाले बयान पर अब जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर यूपी में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। अब राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पलटवार किया है। पूरा मामला जाट समाज की प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है। बसपा प्रमुख मायावती भी अखिलेश यादव से जाट समाज से बगैर देर किए माफी मांगने की मांग कर चुकी हैं।
अपने X अकाउंट पर जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है अगर सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते। कोई बात नहीं थी। जाट समाज को टारगेट करना और कहना ABCD हमने सिखाई? मैं इस अहंकार को देख चुका हूं करीब से और मानता हूं ऐसा आचरण सिर्फ पतन लाता है।
अखिलेश ने दिया था ये बयान
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने बगैर नाम लिए जयंत चौधरी पर तीखा तंज कसा था। उन्होंने कहा था "पता नहीं कहां कहां से गठबंधन वाले आ गए थे। हमने उनको चवन्नी से रुपया बना दिया फिर भी हमें छोड़कर चले गए।"
2022 में सपा और रालोद का था गठबंधन
दरअसल, सपा और रालोद ने 2022 विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ा था। इस दौरान वेस्ट यूपी में रालोद को 33 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले रालोद ने सपा से गठबंधन तोड़ लिया। जयंत चौधरी ने बीजेपी से हाथ मिला लिया था।
मायावती ने सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर बसपा चीफ मायावती भी नाराजगी जता चुकी हैं। उनका कहना है कि सपा चुनाव के बाद गठबंधन वाले दलों के सामने गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है। चौधरी चरण सिंह के परिवार का अपमान करने के लिए अखिलेश यादव को अविलंब जाट समाज से माफी मांग लेनी चाहिए।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जेल से आजम खान का सियासी संदेश! अखिलेश यादव के सामने रखे संभावित उम्मीदवारों के नाम

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा में बदलाव की अटकलें तेज, 50-55 मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की चर्चा

यूपी में 4 जनवरी 2027 तक अधिकारियों के तबादलों पर रोक

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).