Thu, Oct 22
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।

यूपी में बीजेपी का मिशन 2027 शुरू, सेवा संकल्प से चुनावी अभियान को धार

By News Desk·12 Sept 2026 12:01 AM (IST)
0
  यूपी में बीजेपी का मिशन 2027 शुरू, सेवा संकल्प से चुनावी अभियान को धार

कुंवर अशोक सिंह राजपूत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज करने का संकेत दे दिया है। शुक्रवार शाम हुई प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने साफ किया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

करीब दो घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी पटेल समेत संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यसमिति के बाद मिशन 2027 को मिलेगी रफ्तार

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के आयोजन के बाद भाजपा के मिशन 2027 के चुनावी अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोर कमेटी में सेवा संकल्प अभियान के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है।

पार्टी का फोकस संगठन को चुनावी मोड में लाने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर रहेगा। इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाने को लेकर भी बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। पार्टी इस अभियान के जरिए संगठन को सक्रिय करने के साथ जनता के बीच अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की तैयारी में है।

माना जा रहा है कि सेवा संकल्प अभियान के बाद भाजपा का संगठनात्मक फोकस सीधे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर और ज्यादा केंद्रित होगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को भी इसी व्यापक चुनावी रणनीति की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

अखिलेश के सरकार बनाने के दावे पर पंकज चौधरी का पलटवार

बैठक के बाद जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे को लेकर सवाल पूछा गया तो पंकज चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूपी की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। भाजपा जहां अपने संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने में जुटी है, वहीं विपक्षी दल भी सत्ता में वापसी के दावे कर रहे हैं।

योगी का गुलदस्ता देकर स्वागत, बैठक से पहले बिजली गुल

कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बैठक में संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ सरकार के प्रमुख चेहरे भी मौजूद रहे।

बैठक शुरू होने से ठीक पहले कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी जानकारी सामने आई। इस दौरान करीब पांच मिनट तक जनरेटर के जरिए बिजली व्यवस्था संभाली गई। इसके बाद बैठक निर्धारित तरीके से आगे बढ़ी।कुल मिलाकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक ने यूपी में 2027 के लिए पार्टी की चुनावी सक्रियता बढ़ने का संकेत दे दिया है। सेवा संकल्प अभियान से लेकर प्रदेश कार्यसमिति और उसके बाद मिशन 2027 तक भाजपा अब संगठन को पूरी तरह चुनावी तैयारियों में उतारने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल