Mon, Oct 19
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ उत्तराखंड: 26 अक्टूबर से मिठाई की हर ट्रे पर लिखनी होगी बनाने और एक्सपायरी डेट ।★ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर, निफ्टी 257 पॉइंट टूटकर 22,888 पर बंद हुआ ।★ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर रहेंगे, नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को देखेंगे, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ उत्तराखंड: 26 अक्टूबर से मिठाई की हर ट्रे पर लिखनी होगी बनाने और एक्सपायरी डेट ।★ शेयर बाजार, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852 पर, निफ्टी 257 पॉइंट टूटकर 22,888 पर बंद हुआ ।★ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) के दौरे पर रहेंगे, नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो को देखेंगे, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती: कांग्रेस मना रही सद्भावना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By News Desk·20 Aug 2026 12:29 PM (IST)
0
संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती: कांग्रेस मना रही सद्भावना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उनका निधन 21 मई 1991 ये हादसे में मद्रास में हुआ था। हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती से जुड़ा है और इसका उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। सद्भावना दिवस की शुरुआत 1992 में हुई थी और इस दिन लोगों को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया जाता है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उनकी जयंती पर सद्भावना दिवस मनाने के पीछे शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द के विचारों को आगे बढ़ाने का उद्देश्य है। इस मौके पर सरकारी संस्थानों और अन्य जगहों पर सद्भावना प्रतिज्ञा भी दिलाई जाती है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें याद किया है। खड़गे ने कहा कि राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम भारत की सहानुभूति, सद्भाव और मेल-मिलाप की शाश्वत भावना को और मजबूत करें। साथ ही बौद्धिक स्वतंत्रता, इनोवेशन और हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को भी बढ़ावा दें।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजवी गांधी की जयंती है। इस मौके पर उनके परिवार के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें याद किया। राजीव गांधी को याद करते हुए पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर किया है। कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी, उनके सांसद बेटे व लोकसभा LOP राहुल गांधी और सांसद बेटी प्रियंका गांधी श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि गए थे.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज, सद्भावना दिवस पर हम राजीव गांधी को याद कर रहे हैं। वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने लाखों लोगों में उम्मीद जगाई और भारत को 21वीं सदी की संभावनाओं के लिए तैयार करने में मदद की।” कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा, “उनकी विरासत उन क्रांतिकारी बदलावों में जीवित है, जिनकी उन्होंने वकालत की थी और भारत के युवाओं, तकनीकी प्रगति व नए विचारों की शक्ति में उनके अटूट विश्वास में भी। शायद राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम भारत की सहानुभूति, सद्भाव और मेल-मिलाप की शाश्वत भावना को और मजबूत करें और साथ ही बौद्धिक स्वतंत्रता, इनोवेशन और हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को भी बढ़ावा दें। उनकी जयंती पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं और राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हैं।”

राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, “भारत में सूचना क्रांति के जनक, आधुनिक व प्रगतिशील भारत के शिल्पकार और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर आज ‘वीर भूमि’ पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने, युवाओं के सशक्तिकरण और पंचायती राज को मजबूत करने में उनका दूरदर्शी योगदान हम सभी को सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

कंप्यूटर क्रांति के विस्तारक थे राजीव गांधी

सचिन पायलट ने लिखा, “भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत के निर्माण और तरक्की के लिए आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने में विश्वास जताया। इसके लिए यह बेहद जरूरी था कि युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समुचित व्यवस्था और अवसर प्रदान किए जाए। अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश में आधुनिकीकरण की नई परिभाषा गढ़ी। कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों ने देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आज उनकी जयंती पर उन्हें हृदय की गहराइयों से नमन करता हूं।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी को नमन करते हुए लिखा, “हिमाचल प्रदेश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के दिल के बहुत करीब था। यहां की वादियों और लोगों के बीच उनका सहज अपनापन आज भी स्मृतियों में महसूस होता है। युवाओं पर भरोसा, तकनीक के प्रति दूरदृष्टि और लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था उनके विचारों की पहचान थी। आधुनिक, आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना नई पीढ़ी को अवसर देने की सोच से जुड़ा था। उनकी स्मृति मेरे लिए जनसेवा के संकल्प को दिन-प्रतिदिन और गहरा करती है।”

राजीव ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने लिखा, “भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। दूरदर्शी सोच के साथ उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी, युवाओं को लोकतंत्र में नई शक्ति दी और सूचना व तकनीकी क्रांति के माध्यम से देश को भविष्य की नई दिशा प्रदान की। राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान और प्रगतिशील भारत का उनका संकल्प सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा।”

तकनीकी भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पोस्ट किया, “तकनीकी भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक, भविष्यदृष्टा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर भावपूर्ण नमन। राजीव जी ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को शिक्षा, संचार और नेतृत्व के अवसर दिए। कंप्यूटर और दूरसंचार की क्रांति, पंचायती राज की संवैधानिक व्यवस्था और नवोदय विद्यालय इसके उदाहरण हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

16 Oct 2026

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

16 Oct 2026

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

16 Oct 2026

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16 Oct 2026

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग

16 Oct 2026

योगी आदित्यनाथ पदक लाओ, पद पाओ' के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री