बीजेपी की तर्ज पर अखिलेश का ‘राज्यसभा सरप्राइज’, सपा ने धनराज नथवानी को उतारा

कुंवर अशोक सिंह राजपूत
लखनऊ। समाजवादी पार्टी पार्टीजनों और मीडिया को सरप्राइज़ देते हुए रिलायंस के धनराज को यूपी से राज्यसभा भेजकर "पीडीए” को ठग लिया है। राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को ऐसा दांव चला, जिसकी पार्टी के भीतर और बाहर भी व्यापक चर्चा शुरू हो गई। अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज परिमल नथवानी को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया। दोनों नेता बुधवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
रामगोपाल यादव का नाम सपा के संभावित उम्मीदवारों में पहले से तय माना जा रहा था। उन्हें लगातार छठी बार राज्यसभा भेजने की तैयारी है। लेकिन दूसरे उम्मीदवार के तौर पर धनराज नथवानी के नाम ने सियासी चर्चा को अचानक तेज कर दिया है। नथवानी गुजरात से जुड़े कारोबारी परिवार से आते हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज में ग्रुप प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभालते हैं। उनके पिता परिमल नथवानी भी रिलायंस से जुड़े वरिष्ठ कॉरपोरेट पदाधिकारी और राज्यसभा सांसद हैं।
PDA की राजनीति के बीच कॉरपोरेट चेहरा
अखिलेश यादव की राजनीति में ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सामाजिक समीकरण को लगातार प्रमुखता दी जाती रही है। ऐसे में धनराज नथवानी को राज्यसभा भेजने का फैसला पार्टी के घोषित सामाजिक-राजनीतिक नैरेटिव के बीच अलग तरह की चर्चा पैदा करता है।
हालांकि सपा ने नथवानी को उम्मीदवार बनाने के पीछे कोई विस्तृत सार्वजनिक राजनीतिक कारण अभी सामने नहीं रखा है। इसलिए इसके पीछे किसी खास रणनीति या मकसद को निश्चित रूप से जोड़ना जल्दबाजी होगी।
मुलायम के दौर में भी रिलायंस से जुड़ा चेहरा पहुंचा था राज्यसभा
सपा के लिए रिलायंस से जुड़े किसी कारोबारी चेहरे का राज्यसभा तक पहुंचना बिल्कुल नया प्रयोग नहीं है। वर्ष 2004 में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकार के दौर में रिलायंस के अनिल अंबानी को उत्तर प्रदेश से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा भेजा गया था। उन्हें सपा का समर्थन प्राप्त था।
अनिल अंबानी ने मार्च 2006 में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उनके इस्तीफे की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश विकास परिषद से जुड़े ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ विवाद का उल्लेख हुआ था।
यानी करीब दो दशक बाद सपा के राज्यसभा टिकट से एक बार फिर रिलायंस से जुड़े परिवार का नाम सामने आया है। फर्क इतना है कि इस बार उम्मीदवार सीधे सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।
आलोक रंजन का क्या हुआ?
सपा की ओर से राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन का नाम भी चर्चा में था। लेकिन सपा ने उनके साथ खेला कर दिया। वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव में आलोक रंजन सपा के उम्मीदवार थे, लेकिन क्रॉस वोटिंग के बाद भाजपा के संजय सेठ ने उन्हें हरा दिया था। उस चुनाव में सेठ को 29 पहली वरीयता के वोट मिले, जबकि रंजन को 19 वोट मिले थे।
ऐसे में इस बार आलोक रंजन की दोबारा दावेदारी को लेकर चर्चाएं थीं। लेकिन सपा ने फिलहाल धनराज नथवानी को मैदान में उतारकर समीकरण बदल दिया है।
तीसरी सीट पर अभी सस्पेंस
सपा ने अभी सिर्फ दो उम्मीदवारों—रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी—के नाम घोषित किए हैं। तीसरे उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार है। चुनावी गणित में सपा दो उम्मीदवारों को जिताने की स्थिति में है, जबकि तीसरे उम्मीदवार के लिए उसे अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। ऐसे में सपा के तीसरे उम्मीदवार का नाम सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अखिलेश यादव की रणनीति केवल दो सीटों तक सीमित है या पार्टी अतिरिक्त सीट के लिए भी मुकाबला तैयार करेगी। फिलहाल इतना जरूर है कि जिस तरह राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम को लेकर अंतिम समय तक सस्पेंस बनाए रखा गया, उसमें धनराज नथवानी की एंट्री ने सपा की राज्यसभा रणनीति को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

'जब सत्ता में थे तब क्यों नहीं याद आई OPS?', ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना

ईवीएम पर सवालों को लेकर केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला

केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर चर्चा
टॉप रीड्स

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).