Mon, Oct 12
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।

अखिलेश यादव के निशाने पर सरकार, गोवंश से लेकर अस्पतालों तक उठाए सवाल; 2027 को लेकर कई बड़े ऐलान

By News Desk·22 Sept 2026 10:35 AM (IST)
0
अखिलेश यादव के निशाने पर सरकार, गोवंश से लेकर अस्पतालों तक उठाए सवाल; 2027 को लेकर कई बड़े ऐलान

कुंवर अशोक सिंह राजपूत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने गोवंश की देखभाल, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं, चुनावी ड्यूटी, मीडिया विज्ञापन और महिला ऋण योजना समेत कई विषयों पर अपनी पार्टी की आगामी योजनाएं और दावे सामने रखे।

अखिलेश यादव ने गोवंश की देखभाल में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर गोवंश के लिए पर्याप्त चारे और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

चुनावी तैयारियों को लेकर सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आरओ-एआरओ की ड्यूटी में लगाए जाने वाले अधिकारियों की सूची तैयार कर मीडिया के सामने रखी जाएगी। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में अधिकारियों की तैनाती को लेकर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग से शिकायत की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अस्पतालों में मरीजों को इलाज और सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई।

महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को दो लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने महिला पेंशन योजना की शुरुआत का श्रेय भी सपा सरकार को दिया।

सरकारी विज्ञापनों और मीडिया संस्थानों को मिलने वाले भुगतान का मुद्दा उठाते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने पर विज्ञापन मद में खर्च का विवरण देखा जाएगा और मीडिया संस्थानों की सूची में बदलाव किया जाएगा। महिलाओं के लिए दो लाख रुपये के ऋण संबंधी अखिलेश यादव की घोषणा को लेकर सोमवार को रिपोर्टें भी प्रकाशित हुई हैं।

मायावती की टिप्पणी पर अखिलेश का जवाब

सपा के पीडीए चुनावी वाहन के रंग को लेकर बसपा प्रमुख मायावती की टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देखने वाले के नजरिये के अनुसार रंग अलग-अलग दिखाई दे सकता है। इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी सामने आई है।

लखनऊ में पोस्टर विवाद से बढ़ी सियासी हलचल

इसी बीच लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को निशाना बनाते हुए पोस्टर सामने आए हैं। इन पोस्टरों में आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है और सपा शासनकाल को लेकर नारे लिखे गए हैं। पोस्टर किस व्यक्ति या संगठन ने लगाए, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। कुछ जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर हटाने या फाड़ने की खबरें भी सामने आई हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर विवाद के साथ ही सपा और भाजपा के बीच कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक पारदर्शिता और शासन के पुराने रिकॉर्ड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज