Wed, Sep 30
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ ठाणे में शिवसेना नेता की सरेआम हत्या। प्रदीप पूर्णेकर की सरेआम हत्या से सनसनी। कार्यालय में घुसकर प्रदीप पूर्णेकर को गोली मारी।★ मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में आज फैसला सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट करेगी बड़ा निर्णय 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद आएगा फैसला।★ लखनऊ: यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे, उनके साथ सभी सह-प्रभारी भी आएंगे। लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिसमें यूपी संगठन और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विनोद तावड़े सफाई अभियान में शामिल होंगे। दौरे के दौरान यूपी संगठन को लेकर बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना है।★ आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा। यात्रा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे अमित शाह। परागपुर रोड, जालंधर में होगा कार्यक्रम।★ गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। कांग्रेस और वाघेला के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद वाघेला ने 2 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने का प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वाघेला से सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन पार्टी में आने पर उनकी भूमिका और रोल को लेकर आलाकमान से चर्चा होनी है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।★ सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा दावा, बोले- "भाजपा में भगदड़ मची हुई है" "बहुत सारे विधायक हमारी ओर आएंगे"।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ ठाणे में शिवसेना नेता की सरेआम हत्या। प्रदीप पूर्णेकर की सरेआम हत्या से सनसनी। कार्यालय में घुसकर प्रदीप पूर्णेकर को गोली मारी।★ मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में आज फैसला सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट करेगी बड़ा निर्णय 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद आएगा फैसला।★ लखनऊ: यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे, उनके साथ सभी सह-प्रभारी भी आएंगे। लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिसमें यूपी संगठन और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विनोद तावड़े सफाई अभियान में शामिल होंगे। दौरे के दौरान यूपी संगठन को लेकर बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना है।★ आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा। यात्रा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे अमित शाह। परागपुर रोड, जालंधर में होगा कार्यक्रम।★ गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। कांग्रेस और वाघेला के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद वाघेला ने 2 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने का प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वाघेला से सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन पार्टी में आने पर उनकी भूमिका और रोल को लेकर आलाकमान से चर्चा होनी है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।★ सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा दावा, बोले- "भाजपा में भगदड़ मची हुई है" "बहुत सारे विधायक हमारी ओर आएंगे"।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।

उ0प्र0-जापान इन्वेस्टमेन्ट मीट-2026 : 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, यीडा में जापानी तकनीक और निवेश का नया अध्याय

By News Desk·19 Aug 2026 09:17 PM (IST)
0
उ0प्र0-जापान इन्वेस्टमेन्ट मीट-2026 : 12 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, यीडा में जापानी तकनीक और निवेश का नया अध्याय

नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली में आयोजित 'उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेन्ट मीट-2026' में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित हुए। इस अवसर पर यीडा (YIDA) में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लि0 तथा स्पार्क मिण्डा कॉरपोरेशन लि0 की विनिर्माण परियोजनाओं की वर्चुअल ग्राउण्ड ब्रेकिंग सम्पन्न हुई।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा यीडा के सेक्टर-10 में ₹2,000 करोड़ से अधिक के निवेश से ट्रैक्टर एवं निर्माण उपकरण विनिर्माण इकाई स्थापित की जा रही है, जिससे लगभग 3,800 से 4,000 रोजगार सृजित होंगे। प्रथम चरण में प्रतिवर्ष 60,000 ट्रैक्टर व 15,000 कन्स्ट्रक्शन इक्विपमेंट का उत्पादन प्रस्तावित है। वहीं, स्पार्क मिण्डा कॉरपोरेशन लि0 द्वारा ₹10,166 करोड़ के निवेश से दो बड़े विनिर्माण प्रोजेक्ट्स लगाए जा रहे हैं, जिनसे लगभग 6,440 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उ0प्र0 और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के मध्य यह साझेदारी ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी, कल्चर, इन्वेस्टमेन्ट और शेयर्ड विजन के मजबूत आधार पर टिकी है। भारत-जापान का सम्बन्ध भगवान बुद्ध की करुणा, अनुशासन और मध्य मार्ग जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विगत 9 वर्षों में सुरक्षा, स्थिरता और गति के साथ राज्य का बजट, GSDP और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई है। महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी तीन गुना से अधिक बढ़ी है और राज्य $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि देश के कुल एक्सप्रेस-वे का 60% हिस्सा, 17 एयरपोर्ट्स, सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और भारत की पहली रैपिड रेल व इनलैंड वाटर-वे उ0प्र0 में हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 3 किमी दूरी पर 'जापान सिटी' विकसित की जा रही है। उन्होंने जापानी कंपनियों को उ0प्र0 को अपना 'सेकंड इंडस्ट्रियल होम' मानने का आह्वान करते हुए कहा कि जापान की मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस (काइजेन, 5-S, लीन मैन्युफैक्चरिंग) और उ0प्र0 की युवा कार्यबल मिलकर एक नया स्किल ईकोसिस्टम तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही जेट्रो (JETRO), इन्वेस्ट यू0पी0 और सी0आई0आई0 के मध्य प्रस्तावित त्रिपक्षीय MoU इस प्रक्रिया को संस्थागत आधार देगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में उ0प्र0 भारत का ग्रोथ इंजन बनने के साथ विश्व के निवेश का गंतव्य बन रहा है। भारत-जापान की साझेदारी केवल निवेश की नहीं, बल्कि डेवलपमेंट, डिप्लोमेसी और डिग्निटी की पार्टनरशिप है।

📖 Read Also: भारत के FCRA बिल पर ट्रंप के सांसद को लगी मिर्ची, बताया 'ईसाइयों पर हमला

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को भारत-जापान और उ0प्र0-यामानाशी संबंधों को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उ0प्र0 के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीईओ शिंगो हानाडा और स्पार्क मिण्डा के कार्यकारी निदेशक आकाश मिण्डा ने भी उ0प्र0 के विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और नीतिगत सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश