पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, आवास पूर्ण करने में पहला स्थान

लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश को पीएम आवास योजना-शहरी के तहत बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रथम और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
BLC श्रेणी में आवास पूर्ण करने में प्रथम स्थान
उत्तर प्रदेश को लाभार्थी आधारित आवास निर्माण (BLC) घटक में स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवास पूर्ण करने के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक प्रतिशत आवासों की ग्राउंडिंग के लिए प्रदेश को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
दोनों पुरस्कार केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदान किए। उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक महेंद्र बहादुर सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किए।
नगर विकास विभाग ने उपलब्धि पर जताई खुशी
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पुरस्कार मिलने पर नगर विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और नगरीय निकायों से जुड़े कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के माध्यम से शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सूडा, नगर विकास विभाग, नगरीय निकायों और योजना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का सामूहिक योगदान है।
पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत आवास निर्माण पर जोर
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को सितंबर 2024 से शहरी क्षेत्रों में लागू किया गया है। इसके तहत पात्र परिवारों को लाभार्थी आधारित निर्माण, किफायती आवास, किफायती किराये के आवास और ब्याज सब्सिडी जैसे घटकों के माध्यम से सहायता देने का प्रावधान है।
पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल की ओर से वित्त नियंत्रक रजनीकान्त वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी अतुल सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

लद्दाख के नक्शे पर दर्ज हुए 28 नए स्थान और भौगोलिक संरचनाएं, सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी की पूरी सूची

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आईआईएसी में वृक्षारोपण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया नेतृत्व

नरेंद्र भूषण ने संभाली पर्यावरण मंत्रालय की कमान, बने नए सचिव
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).