BRICS महाबैठक के लिए भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारत मंडपम पहुंच गए हैं, जहां थोड़ी देर में BRICS देशों के नेताओं की अहम बैठक शुरू होगी। भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और सम्मेलन 12-13 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत BRICS के अन्य सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शनिवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। यह उनकी सात साल बाद पहली भारत यात्रा है।
वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद पर होगा मंथन
BRICS की बैठक में समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक आर्थिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यूक्रेन युद्ध, मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक व्यापार एवं ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। BRICS देश वैश्विक मंच पर विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका मजबूत करने पर भी जोर दे रहे हैं।

मोदी-पुतिन और मोदी-शी मुलाकात पर भी नजर
BRICS सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी हो रही हैं। पीएम मोदी पहले ही ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक कर चुके हैं। वहीं, आज मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है।
शाम को होगा गाला डिनर
शिखर सम्मेलन के पहले दिन औपचारिक बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS नेताओं के सम्मान में गाला डिनर की मेजबानी करेंगे। सम्मेलन के दौरान नेताओं की सामूहिक तस्वीर और अन्य आधिकारिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
दिल्ली में सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत मंडपम, विदेशी नेताओं के ठहरने वाले होटलों और उनके आवागमन वाले मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
BRICS सम्मेलन भारत के लिए कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक मंच पर मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग समेत दुनिया की प्रमुख उभरती शक्तियों के नेताओं की मौजूदगी के कारण पूरी दुनिया की नजर दिल्ली में हो रही इस महाबैठक पर टिकी है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लद्दाख के नक्शे पर दर्ज हुए 28 नए स्थान और भौगोलिक संरचनाएं, सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी की पूरी सूची

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आईआईएसी में वृक्षारोपण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया नेतृत्व

नरेंद्र भूषण ने संभाली पर्यावरण मंत्रालय की कमान, बने नए सचिव

जान पर बनी तो भी नहीं डिगे कैप्टन स्मित, 174 यात्रियों को सुरक्षित निकालने में निभाई अहम भूमिका
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).