Fri, Oct 30
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।

20वें रोजगार मेले में PM मोदी का संबोधन, 51 हजार से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

By News Desk·19 Sept 2026 04:30 PM (IST)
0
20वें रोजगार मेले में PM मोदी का संबोधन, 51 हजार से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 20वें रोजगार मेले को संबोधित किया। इस अवसर पर देशभर में 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवा के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में उनकी नई यात्रा ऐसे समय शुरू हो रही है, जब भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत के साथ उनके माता-पिता और परिवार की तपस्या भी इस सफलता के पीछे है। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की बड़ी भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का हिस्सा बनने वाले युवाओं को हर ऐसा निर्णय लेने का प्रयास करना चाहिए, जो विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि युवा होने के नाते सरकारी सेवा में आने वाले युवाओं की अन्य युवाओं के प्रति भी विशेष जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय युवाओं के टैलेंट और स्किल ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है। भारत के इनोवेटर्स, उद्यमियों और युवा शक्ति से दुनिया को बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने हाल में हुए BRICS सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की कोशिश है कि BRICS सहयोग केवल सरकारों तक सीमित न रहे, बल्कि उद्यमी, किसान, महिलाएं और युवा भी इस साझेदारी के सक्रिय भागीदार बनें।

FTA से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में करीब 40 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) किए हैं। उनके अनुसार इन व्यापार समझौतों से भारतीय उद्यमियों के लिए नए बाजार और साझेदारियां उपलब्ध हो रही हैं और युवाओं के लिए करियर के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में युवाओं को नई संभावनाओं के लिए तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।

PM-SETU के जरिए ITI का आधुनिकीकरण

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और अप्रेंटिसशिप जैसे कार्यक्रमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि युवाओं की शिक्षा और कौशल बदलती अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुरूप हों।

उन्होंने PM-SETU योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके तहत 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 1,000 सरकारी ITI को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसमें उद्योग जगत की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे युवाओं को रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप कौशल उपलब्ध कराया जा सके।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को युवाओं की क्षमता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

उन्होंने कहा कि देश की स्टार्टअप कहानी अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। करीब आधे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों में हैं। छोटे शहरों, कस्बों और गांवों के युवा नए आइडिया पर काम कर रहे हैं, कंपनियां बना रहे हैं और दूसरे युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार कर रहे हैं।

रोजगार बढ़ाने के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये की योजना

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि इस योजना पर करीब एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इससे करीब दो करोड़ युवाओं को पहली बार वर्कफोर्स का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नए रोजगार पैदा करने वाले नियोक्ताओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

भारत की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही ग्रोथ

प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है। उन्होंने कहा कि निवेश में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और रेटिंग एजेंसियां भारत की रेटिंग में सुधार कर रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में किए गए सुधारों ने इस प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

‘Reform Express’ को लगातार तेज करने पर जोर

प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों से कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल में सुधारों को आगे बढ़ाने में योगदान देना होगा। उन्होंने टैक्स और अनुपालन को सरल बनाने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, शिक्षा एवं स्किलिंग में सुधार, नए क्षेत्रों को इनोवेशन के लिए खोलने और ईज ऑफ लिविंग जैसे क्षेत्रों में लगातार सुधार की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा कि देश में ‘Reform Express’ लगातार पूरी गति से आगे बढ़ना चाहिए और सरकारी कर्मचारियों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

‘हर फाइल पर किया गया सिग्नेचर युवाओं की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाए’

पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को युवाओं की आकांक्षाओं को समझकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हर निर्णय और हर फाइल पर किया गया हस्ताक्षर युवाओं की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने वाला होना चाहिए।

उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि युवाओं के रास्ते की बाधाएं दूर हों, उनके आइडिया को आगे बढ़ने का अवसर मिले, इनोवेशन से निवेश बढ़े और निवेश से रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

‘जो परेशानियां आपने झेलीं, दूसरे युवाओं को न झेलनी पड़ें’

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब नवनियुक्त युवा खुद सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसलिए उन्हें प्रयास करना चाहिए कि जिन परेशानियों से वे या उनके माता-पिता गुजरे हैं, दूसरे नागरिकों को उनका सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था में आने के बाद युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करें।

कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़े 1.70 करोड़ से अधिक कर्मचारी

प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के लगातार कौशल विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक और नए सिस्टम को समझना जरूरी है। मिशन कर्मयोगी इसी उद्देश्य को पूरा करने में मदद कर रहा है।

पीएम मोदी के अनुसार, iGOT Karmayogi Platform से 1.70 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी जुड़ चुके हैं। नए कर्मचारियों के लिए ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ को विशेष रूप से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जितना खुद को बेहतर बनाएंगे, उतनी ही बेहतर तरीके से नागरिकों की सेवा कर पाएंगे।

‘नागरिक देवो भव’ को बताया सरकारी सेवा का मंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की वास्तविक ताकत देश के नागरिकों का विश्वास है। सरकारी कर्मचारी किसी भी मंत्रालय या विभाग में हों, उनके काम का असर किसी न किसी रूप में आम नागरिक के जीवन पर पड़ता है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी बुजुर्ग की पेंशन, विद्यार्थी की छात्रवृत्ति या किसान को मिलने वाली सुविधा सरकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में कर्मचारी का व्यवहार, संवेदनशीलता, दक्षता और ईमानदारी तय करती है कि नागरिक का सरकार के साथ अनुभव कैसा रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “नागरिक देवो भव” सरकारी सेवा का मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिक की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है और सरकारी कर्मचारी की सफलता तब और बड़ी होती है, जब उसके काम से किसी नागरिक का जीवन आसान बनता है।

अंत में प्रधानमंत्री ने सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जहां भी और जिस भी विभाग में कार्यरत हों, कर्तव्य, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Oct 2026

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

26 Oct 2026

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

26 Oct 2026

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

26 Oct 2026

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

26 Oct 2026

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

27 Oct 2026

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

26 Oct 2026

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख

26 Oct 2026

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच