पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अनोखी पहल, बेकार रेल सामग्री से तैयार हुईं आकर्षक कलाकृतियां

लखनऊ। स्वच्छता को केवल सफाई तक सीमित रखने के बजाय अनुपयोगी सामग्री के रचनात्मक इस्तेमाल और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने विशेष पहल की है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत मंडल में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ थीम पर ‘कबाड़ से जुगाड़/कबाड़ से कला’ की अवधारणा को अपनाया गया।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोचिंग डिपो गोरखपुर और कोचिंग डिपो ऐशबाग में रेल कोच के अनुपयोगी उपकरणों और अन्य बेकार सामग्री का रचनात्मक इस्तेमाल करते हुए आकर्षक डिजाइन और कलाकृतियां तैयार की गईं।

इन कलाकृतियों को यात्रियों तक पहुंचाने के लिए लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती और गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के जरिए यात्रियों और रेल कर्मचारियों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि अनुपयोगी समझी जाने वाली सामग्री का भी रचनात्मक तरीके से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्लास्टिक कचरे से बनी बेंच बनी आकर्षण
इसी अभियान के तहत आनंदना फाउंडेशन के सहयोग से प्लास्टिक कचरे को रीसाइकिल कर तैयार की गई बेंच को लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है। यह पहल कचरा प्रबंधन के साथ-साथ प्लास्टिक के पुनर्चक्रण और उसके उपयोग की संभावनाओं को भी सामने लाती है।
https://x.com/visuallive_in/status/2104556079401296298?s=46
रेलवे के इस प्रयास का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को सिर्फ साफ-सफाई तक सीमित न रखकर इसे जनभागीदारी, कचरा प्रबंधन, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। स्टेशनों पर प्रदर्शित कलाकृतियां यात्रियों को अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी बन रही हैं। लखनऊ मंडल की ओर से संसाधनों के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, आवास पूर्ण करने में पहला स्थान

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

लद्दाख के नक्शे पर दर्ज हुए 28 नए स्थान और भौगोलिक संरचनाएं, सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी की पूरी सूची

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आईआईएसी में वृक्षारोपण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया नेतृत्व
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).