दिल्ली के टिकरी कलां में बड़ा हादसा: CNG पंप पर सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में स्थित एक CNG पंप पर भीषण हादसा हो गया। यहाँ एक ट्रक में लगे CNG सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका (ब्लास्ट) हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में से एक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए मृतक और घायल सभी सीएनजी पंप के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। टिकरी कलां स्थित पंप पर जिस समय सीएनजी गैस भरी जा रही थी, उसी दौरान ट्रक में लगे सिलेंडर में अचानक तेज धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि उसकी चपेट में आकर कई कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। कई कर्मचारियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पीएम मोदी ने साझा किया आंगनवाड़ी व्यवस्था को जन आंदोलन बनाने वाला लेख

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, प्रकृति के साथ सामंजस्य का दिया संदेश

सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, कई क्षात्र मलबे में दबे

गिद्ध संरक्षण को लेकर पंचकुला में बड़ा अभियान, भूपेंद्र यादव ने सुरक्षित क्षेत्रों के निर्माण पर दिया जोर
टॉप रीड्स

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).