प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में देह व्यापार का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट चलाने वाली और एक साल से फरार चल रही उज्बेकिस्तानी महिला लोला कायूमोवा (Lola Kayumova) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस और खुफिया एजेंसी (IB) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मैक्स अस्पताल के पास से दबोचा। पुलिस से बचने के लिए लोला ने न सिर्फ अपनी पहचान छिपाई थी, बल्कि प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपना चेहरा भी पूरी तरह बदल लिया था।
जून 2025 में हुआ था सिंडिकेट का खुलासा
इस पूरे अंतरराष्ट्रीय रैकेट की परतें जून 2025 में उस वक्त खुलनी शुरू हुई थीं, जब पुलिस ने ओमेक्स अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की थी। वहां अवैध रूप से रह रही नीलोफर और होलिड़ा नाम की दो उज्बेकिस्तानी युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। कड़ाई से पूछताछ में दोनों युवतियों ने खुलासा किया था कि लोला कायूमोवा ही उन्हें नौकरी और बेहतर जीवन का झांसा देकर भारत लाती थी और लखनऊ में ठहराकर उनसे अवैध धंधा करवाती थी।
पहचान छिपाने के लिए 7 बार कराई प्लास्टिक सर्जरी
जांच में सामने आया कि 49 वर्षीय लोला कायूमोवा पुलिस और एलआईयू (LIU) की नजरों से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने और रूप-रंग बदल रही थी। खुद को 29 साल की दिखाने और चेहरा बदलने के लिए उसने करीब सात बार प्लास्टिक सर्जरी कराई। उसने चेहरे, होंठ और बॉडी एनहांसमेंट सर्जरी के जरिए अपनी कद-काठी और रूप में भारी बदलाव कर लिया था ताकि पहचान में न आ सके।
फर्जी आधार और मैरिज सर्टिफिकेट का जाल
लोला ने भारत में अवैध रूप से टिके रहने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। उसने एक फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाकर अपने ही एक ग्राहक को दस्तावेजों में अपना पति दिखाया और उसके आधार पर आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस तक बनवा लिया।
स्थानीय मददगारों पर कसेगा शिकंजा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोला को प्लास्टिक सर्जरी कराने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में कुछ स्थानीय लोगों और एक डॉक्टर की मदद मिलने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लोला से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस सिंडिकेट में शामिल अन्य स्थानीय मददगारों और नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई ऊंचाई, 2030 तक दोगुना होगा द्विपक्षीय व्यापार; रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा में सहयोग पर जोर

SCO बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह, ताजिकिस्तान के दुशान्बे में 19-20 अक्टूबर को होगी 25वीं बैठक

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, टर्मिनल-4 में लगी आग; पहले हमले में 12 की मौत, 309 घायल

साहित्य नोबेल 2026 का आज ऐलान, कैन श्वे सबसे आगे; अमिताव घोष का नाम भी चर्चा में
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).