अमेरिकी राष्ट्रपति पर फिर हमले की साजिश! ट्रंप के फंडरेजर कार्यक्रम से पहले संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार

गिरफ्तार किया गया संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल की फोटो और वीडियो ले रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस की टीम संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर हमले की साजिश की जा रही थी। कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति को लॉस एंजिल्स में गोल्फ कोर्स से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसकी कार से बंदूक और गोला-बारूद मिले। ऐसा माना जा रहा है कि कि वो ट्रंप के यहां होने वाले फंडरेजर कार्यक्रम के सुरक्षा इंतजामों पर नजर रख रहा था। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।
जेब से मिली 16 राउंड वाली मैगजीन और गोलियां
कानून व्यवस्था संभालने वाले लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, वो व्यक्ति फोटो और वीडियो ले रहा था और उसकी जेब में 16 राउंड वाली मैगजीन और गोलियां थीं। अधिकारियों को उसकी कार से एक लोडेड पिस्तौल भी मिली। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली और वहां बड़ी संख्या में हथियार, मैगजीन, गोलियां, बॉडी आर्मर और "आपत्तिजनक" नोटबुक बरामद कीं।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रंप कर रहे थे तैयारी
शेरिफ विभाग ने ये गिरफ्तारी तब घोषित की जब ट्रंप लॉस एंजिल्स में रैंचो पालोस वर्डेस इलाके स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के लिए फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।
संदिग्ध के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध व्यक्ति का नाम जीनिन जॉन टैले है। शेरिफ विभाग के अनुसार, टैले घटना से दो दिन पहले गोल्फ कोर्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हुए तस्वीरें ले रहा था और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। टैले पर कई गंभीर अपराधों का आरोप लगाया गया है, जिनमें द्वितीय श्रेणी की डकैती, बड़ी क्षमता वाली मैगज़ीन प्राप्त करना और छोटी बैरल वाली राइफल या शॉटगन रखना शामिल है। उस पर वाहन में छिपा हुआ हथियार ले जाने का एक मामूली अपराध का आरोप भी है।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति पर पिछले कुछ सालों में कई सुरक्षा खतरों और हमलों का सामना कर चुके हैं। इनमें कुछ घटनाओं में गोलीबारी हुई, जबकि कुछ मामलों में सुरक्षाबलों ने समय रहते संदिग्धों को पकड़ लिया।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, टर्मिनल-4 में लगी आग; पहले हमले में 12 की मौत, 309 घायल

साहित्य नोबेल 2026 का आज ऐलान, कैन श्वे सबसे आगे; अमिताव घोष का नाम भी चर्चा में

एक हमले से बदली दुनिया और तीन युद्धों के बीच फंसी वैश्विक व्यवस्था

दिमाग की गुत्थियां सुलझाने वाले शोध को नोबेल, डीसरोथ-हेगेमैन-नागेल को चिकित्सा विज्ञान का पुरस्कार
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).