तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी 22 वर्षीय महफुज पुत्र मोहम्मद नसीर की बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित कमल सागर मोड़ के पास देर रात करीब आठ बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि महफुज अपने मामा के लड़के के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कमल सागर मोड़ के पास मधुबन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महफुज के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जिलाधिकारी से वार्ता के बाद 9 अक्टूबर का कर्फ्यू स्थगित

जनसुनवाई में दिव्यांग बुजुर्ग को मिली तत्काल मदद, ट्राई साइकिल के साथ मिला आयुष्मान कार्ड

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आप प्रदर्शन कल

नरही में जर्जर भवनों से हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).